{"_id":"61f15cdb7aa38e3dcc28b9af","slug":"theft-incident-at-seven-places-in-bundi-police-registered-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: बूंदी में सात जगह पर चोरी की वारदात, दुकान और घरों के ताले तोड़ माल पार कर ले गए चोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: बूंदी में सात जगह पर चोरी की वारदात, दुकान और घरों के ताले तोड़ माल पार कर ले गए चोर
Wed, 26 Jan 2022 08:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 26 Jan 2022 08:08 PM IST
सार
चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, एएसआई ने कहा कि आरोपियों की जल्द पहचान कर ली जाएगी
विज्ञापन
चोरों ने तोड़े दुकानों के ताले।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के केशवरायपाटन कस्बे में चोरों ने मंगलवार रात चोरी की सात वारदात को अंजाम दिया है। कस्बे की मात्रा रोड पर 2 दुकानों और शुगर मिल चौराहे पर स्थित 3 दुकानों के ताले तोड़कर 7 हजार रुपए पार कर लिए। शुगर मिल कॉलोनी के सामने दो घरों में चोरी कर सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया। केशवरावपाटन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला रही हैं। उधर, दुकानों के ताला टूटने से व्यापारी नाराज हैं, उन्होंने रात में होने वाले पुलिस गश्त पर सवाल उठाएं हैं।
विज्ञापन
एएसआई कानाराम ने बताया कि मात्रा रोड निवासी नरसिंह गुप्ता ने शिकायत में कहा है कि मात्रा रोड पर बुक डिपो की दुकान से चोर गल्ले में रखे 7 हजार रुपए चोरी कर ले गए। शुगर मिल चौराहे निवासी गणेश लाल महावर ने बताया कि उनके घर से चोर सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। चोरों ने अन्य दुकानों और घर के ताले तोड़े, लेकिन चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। पुलिस का कहना है कि चोरी की वारदात का खुलासा कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन