फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The young man created a ruckus by climbing a tree for an hour

Rajasthan News: एक घंटे तक पेड़ पर चढ़कर युवक ने मचाया उत्पात, उतारने में सिविल डिफेंस के छूटे पसीने

Wed, 31 Jul 2024 02:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 31 Jul 2024 02:54 PM IST
सार

Rajasthan: चित्तौड़गढ़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले गांधीनगर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक पेड़ पर चढ़ कर चिल्लाने लगा। यह युवक करीब 3 घंटे पेड़ पर चढ़ा रहा। नगर परिषद और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को जबरन पेड़ से नीचे उतारा।

विज्ञापन
The young man created a ruckus by climbing a tree for an hour
युवक को पेड़ से उतारते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्तौड़गढ़ में एक युवक पेड़ पर चढ़ कर चिल्लाने लगा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद इस युवक को पेड़ से जबरन नीचे उतारा गया। बाद में सामने आया कि इस युवक की मानसिक स्थिति सही नहीं है। यह युवक केवल अंडरवियर ही पहने हुआ था। इस युवक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। युवक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में यूआईटी कार्यालय के पास चौराहे पर वटवृक्ष है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक युवक पेड़ पर चढ़ गया और चिल्लाने लगा। इस पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और इसे उतारने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया। बाद में कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी गई। इस पर कोतवाली थाने की गांधीनगर चौकी का स्टाफ ने इसे उतारने का प्रयास किया। लेकिन वे भी सफल नहीं हुई तो उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक से बात की, लेकिन यह किसी की भी नहीं सुन रहा था।
विज्ञापन


ऐसे में नगर परिषद को सूचना दी गई। नगर परिषद की टीम दमकल लेकर मौके पर पहुंची। बाद में सिविल डिफेंस की टीम को भी बुला लिया। नगर परिषद और सिविल डिफेंस की टीम ने संयुक्त रूप से प्रयास करते हुए युवक को जबरन नीचे उतारा। इस प्रयास में करीब 1 घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधीनगर में जिस चौराहे के पेड़ पर युवक चढ़ा वह व्यस्तम मार्ग है। ऐसे में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और जाम भी लग गया। इस युवक को नीचे उतार कर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां इसका उपचार किया जा रहा है। वहीं लोगों से जानकारी ली तो सामने आया कि यह युवक गांधीनगर क्षेत्र में रहने वाला नहीं है। तीन-चार दिनों से यहीं घूम रहा है तथा मानसिक रूप से भी कमजोर है।


बुधवार सुबह भी कलक्ट्रेट और बस स्टैंड क्षेत्र में घुम रहा था। पुलिस एवं प्रशासन इस युवक के बारे में जानकारी जुटा रहा है। मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर विनोद कुमार मल्होत्रा, एसडीएम बीनू देवल, डिप्टी तेज कुमार पाठक तथा कोतवाली थाने का जाप्ता मौके पर पहुंचा। क्षेत्रीय पार्षद अविनाश शर्मा ने बताया कि यह युवक गांधीनगर का नहीं है। सुबह चिल्लाते पेड़ पर चढ़ा तो लोगों का ध्यान इस तरफ गया। बाद में पुलिस और प्रशासन को बुलाया गया है। इस युवक की दिमागी हालत सही नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed