फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The wife of man who hanged at movement site made four demands to government

Bharatpur: आंदोलन स्थल पर फांसी लगाने वाले युवक के लिए कमेटी ने की चार मांग, जानिए पूरा मामला

Tue, 25 Apr 2023 08:26 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 25 Apr 2023 08:26 PM IST
सार

आंदोलन स्थल से 500 मीटर दूर मोहन सिंह सैनी नाम के व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला था। जिसके बाद उसके परिजन भी आंदोलन स्थल पहुंच गए। कमेटी की तरफ से अंजलि सैनी ने चार मांग राज्य सरकार के सामने रखी हैं, जिन्हें पूरा करने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
The wife of man who hanged at movement site made four demands to government
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर जिले में जारी आंदोलन में एक युवक ने मंगलवार सुबह सुसाइड कर लिया था। नेशनल हाईवे-21 पर आरोदा में कंधार गांव का रहने वाला मोहन सैनी (42) का शव सुबह 5.30 बजे पेड़ से लटका मिला था, जिस वजह से वहां हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

सीआई राधेश्याम सांखला मृतकों के परिजनों के साथ बात करने गए थे। यहां आंदोलन कमेटी की सदस्य अंजलि सैनी ने सरकार के सामने चार शर्तें रख दीं है। यह है अंजलि की चार शर्तें-

विज्ञापन
  1. मृतक मोहन सैनी को शहीद का दर्जा दिया जाए। 
  2. मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपए की मदद की जाए।
  3. मृतक के बेटे को सरकारी नौकरी दी जाए।
  4. उन्हें 12 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाए।
सीआई सांखला का कहना है कि कमेटी की मांगों को हमने प्रशासन तक भिजवा दिया है। इसके बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह है पूरा मामला
भरतपुर जिले के नेशनल हाईवे-21 के अरोदा में प्रदर्शन किया जा रहा है। आंदोलन में माली, सैनी, कुशवाहा, शाक्य, मौर्या समाज के लोग शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि उन्हें 12% आरक्षण दिया जाए। मंगलवार को प्रदर्शन का पांचवा दिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के बारे में बोले अपशब्द
मृतक के परिजन भी प्रदर्शन में शामिल हो गए थे। इसी दौरान थोड़ी देर बाद बेरी गांव का सोनू शर्मा वहां आया। जहां मृतक मोहन के परिजन भी प्रदर्शन में बैठे थे। सोनू वहां आकर मृतक के खिलाफ अपशब्द बोलने लगा। वहां मौजूद लोगों ने उसे समझाया भी लेकिन वह फिर भी गाली-गलौज करता रहा, जिस वजह से वहां मौजूद लोग उग्र हो गए। लोगों को उग्र देख सोनू वहां से भाग गया, प्रदर्शनकारियों ने भी उसका पीछा किया। वह दूर था, इसलिए कुछ लोगों ने उसपर पथराव किया और पकड़कर उसके साथ मारपीट करने लगे। हालांकि, बाद में उसे हमने पुलिस के हवाले कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि वह व्यक्ति कल भी यहां आया था, कल भी उसने अभद्रता की थी। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed