{"_id":"66320fd40a7fc4441709cfad","slug":"the-trailer-caught-fire-after-losing-balance-and-overturning-on-the-roadside-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali News: असंतुलित होकर सड़क किनारे पलटने से ट्रेलर में लगी आग, जिंदा जला चालक, झपकी आने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali News: असंतुलित होकर सड़क किनारे पलटने से ट्रेलर में लगी आग, जिंदा जला चालक, झपकी आने से हुआ हादसा
Wed, 01 May 2024 03:18 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 01 May 2024 03:18 PM IST
सार
Pali: जिले में बुधवार अल सुबह एक ट्रेलर के चालक को झपकी आने से ट्रेलर असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में ट्रेलर में लगी आग में चालक जिंदा जल गया।
विज्ञापन
ट्रेलर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाली जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र में रामपुरा की ढाणी के निकट ड्राइवर को झपकी आने से दर्दनाक हादसा हो गया। जिसके चलते ट्रेलर असंतुलित हो गया और सड़क किनारे पलट गया।ट्रेलर के सड़क किनारे पलटने के बाद उसमें आग लग गई और चालक ट्रेलर से बाहर नहीं निकल पाने के कारण इस आग में जिंदा जल गया।
विज्ञापन
परिजनों के आने पर होगा पीएम
मृतक की पहचान अजमेर जिले के मसूदा आमीर खान के रूप में की गई है। इधर, दुर्घटना के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है और मृतक के शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। शव का पोस्टमार्टम परिजनों के आने पर उनकी मौजूदगी में किया जाएगा।
विज्ञापन
गुजरात से जयपुर जा रहा था ट्रेलर
बता दें कि ट्रेलर में सीमेंट बनाने के काम आने वाला सामान भरा हुआ था और पाली की तरफ गुजरात से आ रहा था।