फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The team freed 36 child laborers in Chittorgarh

Rajasthan: चित्तौड़गढ़ में 36 बाल श्रमिक और एक महिला बंधुआ मजदूर को मुक्त कराया, भट्ठा संचालकों पर मुकदमा दर्ज

Thu, 30 Mar 2023 02:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 30 Mar 2023 02:24 PM IST
सार

चित्तौड़गढ़ में बालश्रम पर प्रभावी रोकथाम के लिए जिला पुलिस ने बचपन बचाओ आंदोलन की टीम, चाइल्ड लाइन और श्रम विभाग की मदद से भूपालसागर थाना क्षेत्र के उदयपुर हाईवे किनारे स्थित दो ईंट भट्ठों से कुल 36 बाल श्रमिकों को मुक्त करवाया। 

विज्ञापन
The team freed 36 child laborers in Chittorgarh
चित्तौड़गढ़ ज़िला पुलिस - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

चित्तौड़गढ़ के ज़िला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि राज्य सरकार के बाल श्रम और बाल तस्करी की प्रभावी रोकथाम के लिए गठित उच्चाधिकार प्राप्त जांच समिति के सदस्य भोजराज सिंह पदमपुरा ने भूपालसागर थाना क्षेत्र के ईट भट्टों में बच्चों से श्रम करवाने की सूचना दी। जिस पर एएसपी शाहना खानम के नेतृत्व में कपासन, भोपालसागर और पुलिस लाइन के जाब्ता के साथ बचपन बचाओ आन्दोलन की टीम और चाइल्ड लाइन के सहयोग से ऑपरेशन चलाया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस दौरान भूपालसागर निवासी कालू पुत्र गणेश प्रजापत के तीन ईंट भट्ठों पर रेड डालकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 36 बच्चों को मौके से बालश्रम करते हुए मुक्त करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे ईंट बनाने का काम करते मिले
जब संयुक्त टीम कार्रवाई के लिए ईंट भट्ठों पर पहुंची, तो बच्चे ईंट बनाने का काम कर रहे थे, जिस पर टीम ने उनसे बात कर उन्हें अपने संरक्षण में लिया। बच्चों ने पूछताछ में ईंट भट्टों पर शाम पांच बजे से रात 12 बजे और रात 2 बजे से सुबह 10 बजे तक दो शिफ्टों में मिट्टी से कच्ची ईंटे बनाने का कार्य करना बताया। मुक्त करवाये गए बच्चों में की उम्र 4 से 17 साल के बीच की है, जिनमें 22 बच्चे और 14 बच्चियां शामिल हैं। मुक्त कराए बच्चों में अधिकतर बच्चे उत्तर प्रदेश निवासी हैं। इसके बाद टीम ने सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति चित्तौड़गढ़ की अध्यक्ष प्रियंका पालीवाल, सदस्य शिव दयाल लखावत, सीमा भारती गोस्वामी के सामने पेश किया और समिति ने अग्रिम कार्रवाई तक के लिए सभी बच्चों को अस्थाई आश्रय दिलवाया।


जिला और सत्र न्यायाधीश और किशोर न्याय बोर्ड प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट भी पहुंचे
सूचना पर जिला और सत्र न्यायाधीश ओमी पुरोहित और किशोर न्याय बोर्ड की प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट रजनी कुमावत भी बाल कल्याण समिति भी पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए मुक्त करवाए गए बच्चों से वार्ता की। भूपालसागर पुलिस ने ईंट भट्ठा संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है। इसी दौरान ईंट भट्ठे पर नियुक्त एक महिला बंधुआ मजदूर को भी मुक्त करवाया गया और उसकी शिकायत पर पुलिस ने अलग से मुकदमा दर्ज किया।

कार्रवाई में यह टीम रही मौजूद
कार्रवाई के दौरान विशेष किशोर पुलिस इकाई की नोडल अधिकारी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहाना खानम, कपासन वृत्ताधिकारी गीता चौधरी, बचपन बचाओ आन्दोलन के राज्य समन्वयक दीप बनर्जी, सुन्नद सिंह, थानाधिकारी भोपालसागर भगवतीलाल, परियोजना अधिकारी दीपक, कैलाश सत्यार्थी, चिल्ड्रन फाउन्डेशन चित्तौडगढ़ से प्रोग्राम ऑफिसर भूपेन्द्र गुर्जर, काउन्सलर ललिता उपाध्याय, शोभा गर्ग, लीगल सहायक हिमानी नन्दवाना आउट रीचवर्कर सखाराम मेघवाल, दलजीत कौर चाइल्ड लाईन चित्तौडगढ़ से काउन्सलर करण जीणवाल, टीम सदस्य बाबू लाल मेघवाल, ललित माली, गोपाल चावला, रूचिका शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed