{"_id":"663244f0eb77819f9e0d9bf9","slug":"the-role-of-media-cell-is-important-in-conducting-peaceful-elections-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali: शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने में मीडिया प्रकोष्ठ की भूमिका अहम, जिला निर्वाचन अधिकारी ने कही बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali: शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने में मीडिया प्रकोष्ठ की भूमिका अहम, जिला निर्वाचन अधिकारी ने कही बात
Wed, 01 May 2024 07:04 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 01 May 2024 07:04 PM IST
सार
Pali: लोकसभा आम चुनाव में मीडिया प्रकोष्ठ में कार्यरत कार्मिकों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न करवाने के बाद जोधपुर रोड स्थित एक निजी होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
होटल में सम्मान समारोह का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एल एन मंत्री ने कहा कि मीडिया प्रकोष्ठ के कार्मिकों द्वारा बिना किसी परेशानी के शांतिपूर्ण ढंग से लोकसभा चुनाव संपन्न करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। उन्होंने कहा कि विज्ञापन अधिप्रमाणन हो या पेड न्यूज का मामला पूरी टीम ने निष्पक्ष भाव से कार्य किया है।
विज्ञापन
सहायक प्रभारी मीडिया प्रकोष्ठ, सहायक प्रभारी सौरभ सिंगारिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी कार्य टीम वर्क की भावना से किया गया, हालांकि कार्य की सम्पूर्णता के लिए मीडिया प्रकोष्ठ एवं सोशल मीडिया की समयवार अलग-अलग टीमें बनाकर कार्य सौंपे गए थे, जिसका उन्होंने बखूबी अंजाम दिया। कार्मिकों द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मीडिया प्रकोष्ठ को माला साफा एवं स्मृति चिन्ह देकर बहुमान किया गया।
विज्ञापन
इन कार्मिकों का हुआ सम्मान
मीडिया प्रकोष्ठ में उत्कृष्ठ कार्य करने पर विक्रमसिंह परिहार, नंदलाल शर्मा, धीरजप्रकाश, अम्बुज पंचौरी, घीसूलाल दवे, भगतसिंह, बाबूलाल साहु, राजेन्द्रसिंह, नरेन्द्रसिंह, नरपत मेवाड़ा, नरपतसिंह, हेंमत कुमावत, अनिल ओझा, कपिल शर्मा, चन्द्रप्रकाश, अनुज दवे, हनुमानराम, त्रिभुवनसिंह, सुनील विश्नोई, मांगीलाल, जोगेन्द्र आदि को चुनाव कार्य में जिम्मेदारी से अच्छा करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन