फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The protest of Kekri lawyers against the removal of the district status continued for the sixth day

Kekri News: जिले का दर्जा हटाने के विरोध में केकड़ी के वकीलों का धरना छठे दिन भी रहा जारी, आंदोलन उग्र करने की

Wed, 08 Jan 2025 07:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 08 Jan 2025 07:24 PM IST
सार

Kekri: केकड़ी के वकीलों का धरना छठे दिन भी रहा जारी रहा। ये धरना केकड़ी बार एसोसिएशन के नेतृत्व में जिला बचाओ अभियान के अंतर्गत किया गया है।

विज्ञापन
The protest of Kekri lawyers against the removal of the district status continued for the sixth day
वकीलों का धरना छठे दिन भी रहा जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकड़ी बार एसोसिएशन के नेतृत्व में जिला बचाओ अभियान के अंतर्गत वकीलों का धरना बुधवार को छठे दिन भी जारी रहा। धरने के दौरान वकीलों ने सरकार के जिला हटाने के फैसले को जनविरोधी व जन अधिकारों का हनन बताते हुए चेतावनी दी। 

विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता प्रहलाद चौधरी ने संबोधित करते हुए सरकार को चेतावनी दी कि यदि केकड़ी जिले का दर्जा वापस नहीं लौटाया गया तो केकड़ी क्षेत्र के लोग आंदोलन को और अधिक उग्र करने पर बाध्य होंगे। वक्ताओं ने राज्य सरकार पर राजनैतिक द्वेषतावश दोहरे मापदंड अपनाते हुए केकड़ी जिला समाप्त करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता मगनलाल लोधा ने कहा कि डीग से बड़ा होने के बावजूद केकड़ी जिला समाप्त कर दिया गया। मुख्यमंत्री का क्षेत्र होने के कारण डीग जिले को कायम रखा जाना सरकार के दोहरे मापदंडों का ही परिचायक है। बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सरकार से मांग की कि केकड़ी के जिले का दर्जा तत्काल बहाल किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने के दौरान वकीलों द्वारा आंदोलन को आगे तेज करने की रणनीति पर चर्चा की गई। अधिवक्ताओं ने इस अभियान को केकड़ी की गरिमा और विकास से जुड़ा मुद्दा बताया। अधिवक्ताओं ने जनता से भी इस संघर्ष में सहयोग की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed