{"_id":"6632412799c9d5d3cd0fcad2","slug":"the-miscreants-cut-the-neck-of-the-hotel-operator-with-a-knife-in-tonk-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tonk News: बदमाशों ने चाकू से काटी होटल संचालक की गर्दन, सांस की नली कटी, लूटपाट की नियत से आए थे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tonk News: बदमाशों ने चाकू से काटी होटल संचालक की गर्दन, सांस की नली कटी, लूटपाट की नियत से आए थे सभी
Wed, 01 May 2024 06:48 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 01 May 2024 06:48 PM IST
सार
Tonk News: टोंक जिले के देवली कस्बे में करीब 5 बदमाशों ने 55 साल के होटल संचालक पर हमला कर चाकू से उसका गला काट डाला। इस हमले में पीड़ित की सांस की नली कट गई। अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को हनुमान नगर थाना क्षेत्र में लूटपाट के मकसद से अंजाम दिया था।
विज्ञापन
बदमाशों ने चाकू से काटी होटल संचालक की गर्दन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टोंक जिले के देवली शहर के जयपुर रोड से कुचलवाड़ा बायपास की ओर जाने वाले मार्ग पर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 4-5 अज्ञात बदमाशों ने एक 55 वर्षीय व्यक्ति को पकड़कर गला रेत दिया तथा उसके साथ लूट की घटना को दिया अंजाम।घटना के बाद स्वयं पीड़ित ने अपने परिचित को फोन कर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति लालसिंह पुत्र तुलसीराम ग्वाला निवासी घोसी मोहल्ला वार्ड नं 8 देवली है। दरअसल लालसिंह का जयपुर कोटा बायपास पर कुचलवाड़ा बायपास क्षेत्र में दिनेश लाला भाई के नाम से होटल है। जिस पर वह प्रतिदिन सुबह 10 से 11 बजे जाते हैं। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह स्कूटी से इमानुएल स्कूल के मार्ग से बायपास अपने होटल जा रहे थे। इस बीच इमानुएल स्कूल के आगे रोड पर बैठे चार पांच जनों ने उन्हें रोक लिया तथा दबोच कर धारदार हथियार से गला रेत दिया।
विज्ञापन
इन बदमाशों ने पीड़ित के गले की सोने की चेन व नकदी लूट ली। पीड़ित ने जैसे तैसे जेब से मोबाइल निकालकर अपने परिचित शिवराज गुर्जर को फोन किया। तब जाकर घटनाक्रम का पता लग सका। सूचना पर हनुमान नगर थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। सूचना पर घोसी समाज के सैकड़ों लोग यहां एकत्र हो गए। हनुमान नगर पुलिस को भीड़ नियंत्रित करनी पड़ी। उधर, राजकीय चिकित्सालय के ऑपरेशन थिएटर में चिकित्सा डॉ. प्रतीक चौधरी, डॉ. गोपाल मीणा, डॉ. नवल किशोर, चिकित्साकर्मी लक्ष्मी निधि शर्मा समेत ने घायल के गले का प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन
इसके बाद हायर सेंटर के लिए चिकित्साकर्मियों ने घायल को रेफर कर दिया। चिकित्साकर्मियों ने बताया कि उन्हें गहन उपचार की जरूरत है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाशों ने पीड़ित की रेकी की तथा उक्त घटना को अंजाम दिया।
गौरतलब है कि पीड़ित लालसिंह श्री सांवरिया सेठ विकास समिति देवली की ओर से संचालित गौसेवा अस्पताल से जुड़े विकास ग्वाला के पिता है। उधर, घटनास्थल पर शराब की बोतल आदि मिली है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह बदमाश नशेड़ी किस्म के है। रेफर किए जाने के बाद परिजन घायल को जयपुर एसएमएस अस्पताल में ले गए। इधर, परिवार के लोगों ने व समाज के लोगों ने पेट्रोल पंप चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने समझा कर जाम को खुलाया। वहीं पीड़ित के पुत्र राकेश घोसी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।