फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The incident of assault and robbery that took place a week ago in the college was exposed

Sirohi: कॉलेज में एक हफ्ते पूर्व हुई मारपीट एवं लूटपाट की वारदात का पर्दाफाश, डकैती गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Nov 2023 10:01 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 28 Nov 2023 10:01 AM IST
सार

Sirohi: सिरोही पुलिस ने अंतरराज्यीय डकैती गैंग के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपियों ने एक निजी कॉलेज में मारपीट एवं लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस ने इनपर कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
The incident of assault and robbery that took place a week ago in the college was exposed
कॉलेज में एक हफ्ते पूर्व हुई मारपीट एवं लूटपाट की वारदात का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले के आबूरोड स्थित एक निजी कॉलेज में एक हफ्ते पूर्व हुई मारपीट एवं लूटपाट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए अंतरराज्यीय डकैती गैंग के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई आबूरोड रीको थानाधिकारी सुरेश चौधरी की अगुवाई में की गई। इस मामले में देवरी, बुदरा, पुलिस थाना बींजाडांडी, जिला मंडला, पुलिस थाना रीठी जिला कटनी, मध्यप्रदेश निवासी बलवान आदीवासी पुत्र इनतास आदीवासी, बलीराम पुत्र भदरू, वार्ड नं 1, ग्राम मदान टेकरी हरदुआ, पुलिस थाना रीठी, जिला कटनी, मध्यप्रदेश निवासी सीटी पारधी पुत्र ददूसिंह पारधी एवं बिरूहाली, नितारा, पोस्ट हाफीस निटरला पुलिस थाना रीठी, जिला कटनी, मध्यप्रदेश निवासी धुर्वे पुत्र पुसव धुर्वे को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

ऐसे दिया था वारदात को अंजाम 

पुलिस के अनुसार इस मामले में गत 20 नवंबर 2023 को श्री सदगुरू सेवा मंडल पॉलिटेक्निक कॉलेज, रीको ग्रोथ सेंटर मावल में रात 8.30 बजे कॉलेज की दीवार कुदकर गार्डकर्मियों के साथ मारपीट एवं लूटपाट हुई थी। 21 नवंबर 2023 को करजा पुलिस थाना अमीरगढ़ जिला बनासकांठा (गुजरात) हाल छोटी पाती वासडा पुलिस थाना रीको आबूरोड जिला सिरोही निवासी बलदेवसिंह पुत्र किशोरसिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह श्री सद्गुरु सेवा मंडल पॉलिटेक्निक कॉलेज मावल में जैन सिक्युरीटी एजेंसी के अंतर्गत सिक्युरिटी गार्ड के रूप में काम कर रहा है।

विज्ञापन


उसके साथ तेजसिंह पुत्र अजमेरसिंह, जितेन्द्रसिंह पुत्र बचुसिंह तथा वजाराम भी चौकीदारी का काम करते हैं। 20 नवंबर को उसकी दिन में डयूटी थी। रात 08.00 बजे के आसपास वह ड्यूटी चार्ज तेजसिंह पुत्र अजमेरसिंह, जितेन्द्रसिंह पुत्र बचुसिंह तथा वजाराम को सौंपकर घर पर जाने की तैयारी में था। उस दौरान वे तीनों कॉलेज के गेट के पास कॉलेज के अंदर लाइट की रोशनी में खड़े थे। रात करीब 8.30 बजे कॉलेज के सामने जंगल में से करीब 6-7 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। सभी गेट कूदकर कॉलेज के अंदर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके हाथ में लाठी डंडे, लोहे के सरिये और छुरी थी। एक व्यक्ति ने अपनी जेब में से छुरी निकाल कर उस पर तान दी मोबाइल, दस्तावेज, रुपए लूट लिए। साथी जितेन्द्रसिंह द्वारा विरोध करने पर मारपीट कर मोबाइल लूट लिया। इस पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई। कई टीमें गठित कर जगह जगह दबिश दी गई। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आरोपियों के पास से तीन मोटर साइकिलें भी जब्त की गई है। इस मामले में सम्मिलित अन्य आरोपी समीर पारधी व राजेश्वर मरकम की तलाश जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed