फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The heat broke the records of many years in Rajasthan

Rajasthan Weather: गर्मी ने तोड़ा कई वर्षों का रिकॉर्ड, फरवरी में तपिश से लोग परेशान, जानें कहां कैसा रहा मौसम

Mon, 20 Feb 2023 04:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 20 Feb 2023 04:48 PM IST
सार

राजस्थान में अभी से गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। बीते एक हफ्ते से बेमौसमी तेज़ तपिश देखी जा रही है। जैसलमेर, अजमेर, बीकानेर, चूरू, बाड़मेर, सीकर में ध्वस्त हुए कई सालों के रिकॉर्ड।

विज्ञापन
The heat broke the records of many years in Rajasthan
गर्मी मौसम - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर भारत में फरवरी में ही मौसम ने अपना गर्म मिजाज दिखाना शुरू कर दिया है। बीते एक हफ्ते से बेमौसमी तेज़ तपिश देखी जा रही है, जो मैदानी इलाकों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का सबब बन चुकी है। राजस्थान में अभी से गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। इससे आने वाले दिनों का अंदाजा लगाया जा सकता है। राजस्थान के अधिकतर इलाकों में पारा 30℃ को पार कर गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


70 साल का रिकार्ड टूटा
जैसलमेर की गर्मी ने फरवरी माह में 70 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 37.5℃ रिकॉर्ड हुआ है। जो 27 फरवरी 1953 को दर्ज 37.8℃ वाले रिकॉर्ड के बाद सबसे ज्यादा तापमान है। इन 70 सालों के अंतराल में जैसलमेर में आजतक इतना अधिक तापमान फरवरी में कभी नहीं गया। बाड़मेर में भी कल फरवरी माह की गर्मी ने 80 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बाड़मेर में कल का अधिकतम तापमान 38.3℃ दर्ज हुआ था। जो 27 फरवरी 1943 को दर्ज 38.3℃ के बाद का सबसे अधिकतम तापमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाड़मेर में आज अधिकतम तापमान 38.0℃ रिकॉर्ड हुआ है जो 29 फरवरी 2016 के बाद इन सात सालों में सबसे अधिक है। हालांकि ये रिकॉर्ड कल टूट चुका है। सीकर में 26 सालों का रिकॉर्ड टूट चुका है। सीकर का आज अधिकतम तापमान 33.0℃ रिकॉर्ड हुआ है, जो 26 फरवरी 1997 को दर्ज 34.4℃ के बाद सबसे अधिक है। राजस्थान के ही भीलवाड़ा में पारा रिकॉर्ड तोड़ चुका है। भीलवाड़ा में आज 35.0℃ अधिकतम तापमान ने 18 सालों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। जो कि 28 फरवरी 2005 को दर्ज 35.0℃ के साथ मैच हो गया है। 


बीकानेर में 15 सालों का रिकॉर्ड टूटा
जोधपुर के फलौदी में भी पारा ऊंची-ऊंची छलांग लगा रहा है, जिसने आज पिछले 17 सालों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। फलोदी में आज अधिकतम तापमान 37.8℃ रिकॉर्ड हुआ है, जोकि 25 फरवरी 2006 को दर्ज 39.0℃ के बाद सबसे ज्यादा है। जोधपुर में कल अधिकतम तापमान 36.9℃ रिकॉर्ड हुआ था। जो आठ साल बाद 24 फरवरी 2015 को रिकॉर्ड 36.9℃ के साथ मैच हुआ है। आज जोधपुर का अधिकतम तापमान 35.6℃ दर्ज किया गया है, जो 2017 के बाद का सबसे अधिक है। बीकानेर में भी आज 15 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। बीकानेर में आज अधिकतम तापमान 36.0℃ रिकॉर्ड हुआ है। जो 29 फरवरी 2008 को दर्ज 36.1℃ के बाद फरवरी माह का सबसे अधिक तापमान है।

अजमेर में भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी 
अजमेर में भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है, जिसने 15 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अजमेर में आज अधिकतम तापमान 34.6℃ दर्ज किया गया है जोकि 29 फरवरी 2008 को रिकॉर्ड 34.8℃ के बाद 15 सालों में सबसे ज्यादा है। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में पारा रिकॉर्ड बना रहा है। झुंझुनूं के पिलानी ने पिछले 13 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिलानी में आज अधिकतम तापमान 33.9℃ रिकॉर्ड हुआ है, 28 फरवरी 2010 को दर्ज 34.2℃ के बाद सबसे ज्यादा है। चूरू में भी आज 2 साल बाद फरवरी में पारा सबसे ऊपर पहुंचा है। चूरू का एक अधिकतम तापमान 35.8℃ दर्ज हुआ है जो 26 फरवरी 2021 को रिकॉर्ड 36.1℃ के बाद सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed