फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The half-burnt body of the contractor was found on the road in Rajsamand burnt Bolero vehicle standing nearby

Rajasthan: राजसमंद में सड़क पर मिला ठेकेदार का अधजला शव, पास में खड़ी थी जली हुई बोलेरो गाड़ी

Tue, 16 May 2023 03:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 16 May 2023 03:00 PM IST
सार

राजसमंद जिले में एक ठेकेदार का शव मिलने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

विज्ञापन
The half-burnt body of the contractor was found on the road in Rajsamand burnt Bolero vehicle standing nearby
जली हुई बोलेरो का भी बरामद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के राजसमंद जिले के खमनोर पुलिस क्षेत्र की बड़ा भाणुजा रोड पर एक युवक की अधजली लाश मिली। आसपास के ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए। 

विज्ञापन


शव के पास ही पुलिस को एक जली हुई  बोलेरो गाड़ी भी मिली है। पुलिस की सूचना पर उदयपुर से मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने सबूत जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार शव की पहचान कैलाश श्रीमाली (48) के रूप में हुई है जो डाबून गांव का रहने वाला था। और ठेकेदारी का काम करता था।  
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कैलाश श्रीमाली सोमवार रात करीब 10.30 बजे करधर बावजी के मंदिर दर्शन के लिए पहुंचा था, लेकिन वह गेट से ही दर्शन करके वापस लौट गया था। मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर बड़ाभाणुजा रोड पर उसका अधजला शव और जली हुई बोलेरो गाडी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने इस घटना को लेकर कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा है। पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed