{"_id":"664da325b068d746180f141d","slug":"the-fire-outside-naveen-hospital-turned-out-to-be-a-mock-drill-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन अस्पताल में आग नहीं लगी वह मॉकड्रिल थी, दमकल के देरी से आने पर भड़के कलेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन अस्पताल में आग नहीं लगी वह मॉकड्रिल थी, दमकल के देरी से आने पर भड़के कलेक्टर
Thu, 23 May 2024 06:09 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 23 May 2024 06:09 PM IST
सार
Karauli News: नवीन अस्पताल के बाहर कचरे के ढेर में आग लगने की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने दौड़ लगाई। इस दौरान कचरे के ढेर में लगी आग को बुझाने के लिए वहां मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों के बाद दमकल की गाड़ी पहुंची, जिनकी मदद से काबू पाया गया।
विज्ञापन
नवीन अस्पताल के बाहर लगी आग निकली मॉकड्रिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवीन अस्पताल के बाहर आग लग गई, हालांकि आग लगने की सूचना पुलिस प्रशासन द्वारा की गई मॉकड्रिल निकली। अस्पताल परिसर के बाहर सुबह 10:10 बजे आग लगने की सूचना पुलिस द्वारा मिली थी। सूचना के बाद अस्पताल के अंदर से बाहर पहुंचने में डॉक्टर लखन लाल को करीब 20 मिनट लग गए। इस दौरान सबसे पहले एएसपी शंकरलाल 10:19 पर घटनास्थल पहुंच गए। 10:15 पर विद्युत विभाग ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी।
विज्ञापन
उसके बाद 10:27 बजे तहसीलदार करौली और एसडीएम मंडरायल, 10:30 पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नवीन अस्पताल पहुंची। हालांकि नवीन हॉस्पिटल जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर है। वहीं करौली एसडीएम 10:32 पर पहुंची। बाद में करौली डीएम घटनास्थल पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों पर नाराज हो गए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि मॉकड्रिल को मजाक बना दिया है।
विज्ञापन