फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The father who went to give leave to the student accused the college administration of assault

Dausa: छात्रा को छुट्टी दिलाने गए पिता ने लगाया कॉलेज प्रशासन पर मारपीट का आरोप

Sun, 22 Oct 2023 09:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 22 Oct 2023 09:05 PM IST
सार

Dausa: अपनी बेटी को डॉक्टर के पास दिखाने के लिए छुट्टी दिलवाने गए पिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें पीड़ित पक्ष ने नांगल राजावतान थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
The father who went to give leave to the student accused the college administration of assault
घायल पीड़ित पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा के उपखंड नांगल राजावतान थाना क्षेत्र में छात्रा को छुट्टी दिलाने आए पिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता चांवड निवासी राजेंद्र जैनल बताया कि 15 दिन पहले मेरी बेटी का एक्सीडेंट हो गया था। जिसके चलते उसे कॉलेज से छुट्टी दिलाकर डॉक्टर को दिखाने के लिए ले जाना था। कॉलेज के निर्देशक महेंद्र शर्मा के पास जाकर छुट्टी के लिए निवेदन किया तो उन्होंने मेरे से आईडी मांगी। जिस पर मैंने उनको आईडी दिखाते हुए दोबारा छुट्टी का कहा तो निदेशक मेरे ऊपर भड़कते हुए जाति सूचक शब्दों से गाली गलौज करने लग गया और अपने बेटे कपिल व स्टाफ द्वारा मेरे साथ मारपीट करते हुए मुझे उठाकर कमरे के अंदर बंद कर दिया।

विज्ञापन


वही सूत्रों की मानें तो भारती टीटी कॉलेज पर पहले से कई मामले जैसे खाली कागजों पर हस्ताक्षर करवाना सहित परेशान करना व ख़ाली एग्रीमेंट शपथपत्र लेने और पैसे मांगने सहित कई आरोप लगे हैं। पैसे नहीं देने पर कॉलेज निदेशक द्वारा खाली शपथ पत्रों के आधार पर छात्रों को बेवजह परेशान करने के मामले भी कई बार सामने आये है।    
विज्ञापन


दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज

उधर पीड़ित पक्ष ने जांच अधिकारी से कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज़ की जांच के आधार पर कार्रवाई की मांग की है। जिससे कॉलेज निदेशक महेंद्र शर्मा और उसके स्टाफ की सच्चाई समाने आ सके। दूसरी ओर कॉलेज के निर्देशक महेंद्र शर्मा ने इस मामले पर राजेंद्र जैनल सहित पांच सात लोगों ने ऑफिस में मौजूद एलडीसी राजेंद्र मीना व अन्य स्टाफ के साथ जबरन मारपीट करने एवं अध्यापिका गायत्री शर्मा के साथ गलत व्यवहार करने सहित 140000 रुपए छीन कर ले जाने का मामला दर्ज करवाया है। नांगल थाना अधिकारी हनुमान सहाय बताया कि दोनों तरफ से मुकदमे दर्ज कर के जांच अधिकारी नांगल राजावतान सीओ मानाराम गर्ग को नियुक्ति किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed