Bikaner: मजदूरों की मौत का मामला, मुआवजे की मांग को लेकर परिजन पीबीएम की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे
बीकानेर में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से चार मजदूरों की मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने शव उठाने से इंकार कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में रविवार को सेफ्टिक टैंक को साफ करने उतरे चार मजदूरों की मौत हो गई। मृतक के परिजन मुआवजा देने की मांग को लेकर पीबीएम अस्पताल के मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।
परिजनों का आरोप है कि मिल के मालिक ने बिना किसी उपकरण के चार मजदूरों को सेप्टिक टैंक की सफाई के काम पर लगा दिया था। टैंक में जहरीली गैंस से दम घुटने से चारों युवकों की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि जब तक मृतक के परिजनों को मुआवजा, आश्रित को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगा वो शव नहीं उठाएंगे।
सफाई कर्मचारी नेता शिवलाल तेजी की अगुवाई में दिए जा रहे इस धरने में पीड़ित परिवार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग धरने पर बैठ गए हैं। हादसे में कालू लाल, लालचंद, चोरूलाल नायक और किशन बिहारी की दम घुटने से मौत हो गई थी। घटना के बाद आईजी ओमप्रकाश,जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल,एसपी योगेश यादव ने भी मौका मुआयना किया था।