फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The effect of Biparjoy storm started in the country rains continue from border Barmer to Jaipur

Rajasthan: प्रदेश में बिपरजॉय तूफान का असर शुरू, सीमावर्ती बाड़मेर से लेकर जयपुर तक बारिश का दौर जारी

Thu, 15 Jun 2023 10:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 15 Jun 2023 10:19 PM IST
सार

बिपरजॉय तूफान की बाड़मेर जिले में मध्य रात्रि के बाद एंट्री होगी, लेकिन इससे पहले देर शाम ही तूफान ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बाड़मेर के अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी तेज हवा और बारिश होने लगी है।

विज्ञापन
The effect of Biparjoy storm started in the country rains continue from border Barmer to Jaipur
तेज हवा के साथ बारिश का दौर शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर जिले के बाखासर क्षेत्र में तूफान ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। हालांकि, बिपरजॉय तूफान की बाड़मेर जिले में मध्य रात्रि के बाद एंट्री होगी, लेकिन शाम से ही तूफान अपना असर दिखाने लगा। बाखासर क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश भी देखने को मिली।

विज्ञापन


शाम साढ़े 6 बजे बाड़मेर जिला मुख्यालय पर भी बारिश शुरू हो गई। हालांकि, शाम 4 बजे के बाद जिलेभर में तेज हवाओं का सिलसिला शुरू हो गया। बिपरजॉय तूफान के खतरे से निपटने के लिए  बाड़मेर प्रशासन ने तमाम बंदोबस्त किए गए हैं। भारी बारिश और इलाके में पानी भरने की आशंका को देखते हुए प्रशासन की ओर से स्कूलों में लोगों को रखने की व्यवस्था की गई है। साथ ही लोगों के लिए फूड पैकेट की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


बचाव एवं राहत कार्य के लिए एसडीआरएफ, सेना, एयरफोर्स और बीएसएफ को अलर्ट मोड पर रखा गया है। साथ ही एसडीआरएफ और नागरिक सुरक्षा विभाग की टीमें निचले स्थानों पर तैनात की गई है, ताकि जल भराव की स्थिति में लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी राजस्थान में भी बारिश शुरू
इधर, राजधानी जयपुर, दौसा, अजमेर, टोंक, सवाई माधोपुर जिलों में भी बारिश का दौर शुरू हो गया है। जयपुर में शाम को मौसम बदल गया। हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed