{"_id":"66d919ccf2000394230033e6","slug":"the-body-of-a-visitor-who-drowned-in-surajkund-was-taken-out-after-42-hours-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh: 42 घंटे बाद निकाला सूरजकुंड में डूबे दर्शनार्थी का शव, सुबह सतह पर तैरती दिखी थी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh: 42 घंटे बाद निकाला सूरजकुंड में डूबे दर्शनार्थी का शव, सुबह सतह पर तैरती दिखी थी लाश
Thu, 05 Sep 2024 08:09 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 05 Sep 2024 08:09 AM IST
सार
Chittorgarh: विश्व विख्यात चित्तौड़ दुर्ग स्थित सूरजकुंड में मंगलवार दोपहर में डूबे दर्शनार्थी का शव गुरुवार को सुबह निकाला गया। सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची तो शव पानी की सतह पर तैरता दिखा, जो स्वत ही ऊपर आ गया था। इसके शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
सूरजकुंड में डूबे दर्शनार्थी का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जानकारी में सामने आया कि विश्व विख्यात चित्तौड़ दुर्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सूरजकुंड में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया था। यह युवक मध्यप्रदेश के धार जिले में रहने वाला बहादुर नाथ था जो कि अपने अन्य परिजनों के साथ रामदेवरा जा रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान चित्तौड़ दुर्ग पर भी दर्शन करने के लिए आया और नहाने के दौरान यह है कुंड में कूद गया। गहराई में चले जाने के कारण यह डूबने लगा था। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हुई थी, जिसकी जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया और तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को शव नहीं मिलने पर अंधेरा होने के बाद अभियान रोक दिया गया था।
विज्ञापन
बुधवार को पुनः सुबह से ही तलाशी अभियान शुरू किया जो शाम तक चलता रहा। इस दौरान नाव मंगवाई गई और उसकी सहायता से भी तलाश की। इतना ही नहीं गैस सिलेंडर की सहायता से भी सिविल डिफेंस की टीम ने पानी की गहराई में जाकर युवक के शव को तलाशा, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। ऐसे में अंधेरा होने के बाद तलाशी अभियान रोका गया। गुरुवार सुबह सूचना मिली कि युवक का शव पानी में तैर रहा है। शव स्वत ही सतह पर आ गया था।
विज्ञापन
जानकारी मिली तो दुर्ग चौक प्रभारी एएसआई पवन दहिया मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया और शव को बाहर निकलवाया। युवक के शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी। कोतवाली थाना पुलिस ने इस संबंध में मर्ग दर्ज किया है और मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।