{"_id":"66a109cce23433a1c704be88","slug":"the-accused-of-raping-a-minor-was-arrested-by-the-police-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: नाबालिग से दुष्कर्म का इनामी आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई अन्य आरोप में रह चुका है वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: नाबालिग से दुष्कर्म का इनामी आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई अन्य आरोप में रह चुका है वांछित
Wed, 24 Jul 2024 07:33 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 24 Jul 2024 07:33 PM IST
सार
Dausa News: दौसा जिला की स्पेशल टीम व थाना राहुवास ने कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट में वांछित इनामी अपराधी मनीष को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व इसी मामले में दो और बदमाशों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि चारुल गुप्ता उप पुलिस अधीक्षक नांगल राजावतान के सुपरविजन में डीएसटी दौसा ने कार्रवाई करते हुए 5 हजार रूपये के इनामी वांछित अपराधी मनीष मीना को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
उप पुलिस अधीक्षक चारुल गुप्ता ने बताया कि पॉक्सो, गैंगरेप, बलात्कार, लूट, डकैती सहित कई गंभीर प्रवृति के अपराधों में कार्रवाई की गई थी। मामला 21 मई 2024 का है, जब नांगल राजावत और थाना इलाके के परिवादी ने एक रिपोर्ट थाने पर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी को रात्रि के 12 बजे शौच करने के लिए बाहर गयी हुई थी, तभी अचानक परिवादी के गांव के रवि उर्फ धोल्या मीना, पिन्टू उर्फ दीपक पुत्र बदरीलाल मीना आ धमके और परिवादी की बेटी को जबरदस्ती उठाकर मकान के पीछे ले गये और खेतो के बाड़ में ले जाकर उसके साथ मारपीट की व जबरदस्ती की।
विज्ञापन
उधर बदमाशों ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के बाद किसी को यह घटना बताने जाने पर जान मारने की धमकी दी। जिसके चलते से परिवादी की बेटी ने किसी को नहीं बताया, लेकिन 27 मई 2024 रात को भी दोनों वापस आये और परिवादी की बेटी बाहर सो रही थी, उसको उठाकर खेतों में ले गये और वापस उसके साथ दुष्कर्म करते हुए मार पिटाई की। इधर आरोपी ने कहा कि मेरे खिलाफ पहले भी मुकदमा चल रहा है और मैं जेल काटकर आया हूँ। इसी पर दर्ज रिपोर्ट को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए करीब आधा दर्जन पुलिस टीमें गठित करते हुए अपराधियों की रिश्तेदारियों व दोस्तों के घर पर कई बार छापा मारी की। फिलहाल मामले में गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन