{"_id":"65b927a9beade6c6e40800c5","slug":"temporary-halt-of-shatabdi-express-and-agra-fart-ajmer-train-at-daurai-railway-station-till-4th-february-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: शताब्दी समेत यह ट्रेन दौराई रेलवे स्टेशन पर आएगी, चार फरवरी तक रहेगा अस्थाई हॉल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: शताब्दी समेत यह ट्रेन दौराई रेलवे स्टेशन पर आएगी, चार फरवरी तक रहेगा अस्थाई हॉल्ट
Tue, 30 Jan 2024 10:15 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 30 Jan 2024 10:15 PM IST
सार
नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और आगरा फोर्ट ट्रेन दौराई स्टेशन पर आएगी और जाएगी। चार फरवरी तक दोनों ट्रेनों को अस्थाई हॉल्ट दिया गया है।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर मंडल पर अजमेर यार्ड में लाइन नं. 3 पर सीसी एप्रैन मरम्मत का काम किया जा रहा है। इस कार्य के कारण नई दिल्ली-अजमेर-नई दिल्ली और आगरा फोर्ट-अजमेर-आगराफोर्ट ट्रेन अस्थाई तौर पर दौराई स्टेशन से आगमन और प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि उपरोक्त कार्य के कारण दिल्ली-अजमेर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और आगरा फोर्ट-अजमेर-आगराफोर्ट रेलसेवा निम्नानुसार दौराई स्टेशन पर आएगी व जाएगी।
विज्ञापन
गाडी संख्या 12015, नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस 31 जनवरी से 4 फरवरी तक अजमेर स्टेशन पर 12.55 बजे आगमन कर 13.10 बजे प्रस्थान कर दौराई स्टेशन पर 13.25 बजे आगमन करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12016, अजमेर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस दौराई स्टेशन से 15.25 बजे प्रस्थान कर अजमेर स्टेशन पर 15.40 बजे आएगी और 15.55 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
गाडी संख्या 12195 आगराफार्ट-अजमेर 31 जनवरी से 4 फरवरी तक अजमेर स्टेशन पर 12.45 बजे आगमन कर 12.55 बजे प्रस्थान करेगी और दौराई स्टेशन पर 13.10 बजे आगमन करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12196, अजमेर-आगराफोर्ट दौराई स्टेशन से 14.20 बजे प्रस्थान कर अजमेर स्टेशन पर 14.35 बजे आएगी और 14.55 बजे रवाना होगी।