फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   tehsildar and his wife burned 500 notes of 20 lakh rupees in th fear of acb

राजस्थान : घूस के 20 लाख रुपये जलाने में पत्नी ने भी दिया साथ, वीडियो बनाती रही एसीबी की टीम

Fri, 26 Mar 2021 09:21 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 26 Mar 2021 09:21 AM IST
सार

  • राजस्थान के पिंडवाड़ा में तहसीलदार ने जलाईं 500-500 रुपये की गड्डियां
  • एसीबी के डर से तहसीलदार और उसकी पत्नी ने जलाए पैसे 
  • एसीबी को तीन लॉकर की चाबियां और 16 बैंक खातों की डिटेल मिली

विज्ञापन
tehsildar and his wife burned 500 notes of 20 lakh rupees in th fear of acb
राजस्थान में एक तहसीलदार ने एसीबी के डर से जलाए 500 रुपये के नोट - फोटो : Special Arrangement

विस्तार

राजस्थान के सिरोही में पकड़े जाने के डर से पति-पत्नी ने मिलकर 500-500 रुपये की गड्डियां जला डालीं। दरअसल सिरोही के पिंडवाड़ा में एसीबी को एक तहसीलदार के पास अवैध पैसा होने की सूचना मिली। लेकिन तहसीलदार को एसीबी के आने की भनक पहले ही लग गई थी और उसने घर का दरवाजा बंद कर लिया। 

विज्ञापन


एसीबी के हाथ सबूत ना लगे और पकड़े जाने के डर से तहसीलदार कल्पेश जैन ने 20 लाख रुपये गैस के चूल्हे पर जला दिए और इस काम में उसकी पत्नी ने भी उसका साथ दिया। हालांकि रसोई की खिड़की से एसीबी के अधिकारी लगातार दरवाजा खोलने की बात करते रहे लेकिन तहसीलदार ने दरवाजा नहीं खोला और खिड़की को हाथ और कपड़े से ढकने की कोशिश करने लगा। 
विज्ञापन


हालांकि सबूत के तौर पर एसीबी ने पैसे जलाने की वीडियो बना ली और वीडियो के वायरल होने के बाद ये जानकारी सामने आई। एसीबी को तहसीलदार कल्पेश जैन के पास तीन लॉकर की चाबियां और 16 बैंक खाते मिले हैं। इसके अलावा कल्पेश के खिलाफ पिंडवाड़ा थाने में भारतीय मुद्रा को जलाने और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




एसीबी की पूछताछ में तहसीलदार ने कबूल किया है कि उसे डर लग रहा था कि अगर एसीबी ने रुपये बरामद कर लिए तो सब कुछ खत्म हो जाएगा। इसलिए उसे पैसों को जलाना ही ठीक लगा। बता दें कि तहसीलदार ने 500-500 रुपये की गड्डियां गैस के चूल्हे में जला दीं। 

पत्नी ने भी दिया पति का साथ
वीडियो में देखा जा सकता है कि तहसीलदार की पत्नी भी अपने पति का साथ दे रही है और अंदर से नोट निकालकर गैस के चूल्ह पर रख रही है। इस दौरान एसीबी ने पत्नी से कहा कि मैडम आप तो समझिए, इनकी यह हरकत ठीक नहीं है। आपको थोड़ा बहुत समझना चाहिए। इसके अलावा बच्चों की रोने की आवाज पर एसीबी ने कहा कि बच्चे परेशान हो रहे हैं। 

काफी देर तक एसीबी तहसीलदार से कहती रही कि दरवाजा खोल दीजिए लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला गया, जिसके बाद कटर से दरवाजा काटकर तहसीलदार को पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed