{"_id":"66f57dd5d2bef60caf001ff8","slug":"teacher-did-wrong-thing-with-a-child-in-school-in-nagaur-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: स्कूल में बच्चे के साथ टीचर ने की गलत हरकत, विरोध किया तो तोड़ दिए हाथ; पिता ने मामला करवाया दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: स्कूल में बच्चे के साथ टीचर ने की गलत हरकत, विरोध किया तो तोड़ दिए हाथ; पिता ने मामला करवाया दर्ज
Thu, 26 Sep 2024 08:59 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 26 Sep 2024 08:59 PM IST
सार
Nagaur: लाडनूं थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में बच्चे के साथ शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। इस संबंध में पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुचामन जिले के एक निजी विद्यालय में इंसानियत को तार तार कर देना वाला मामला सामने आया है। जहां गुरु ने शिक्षा के मंदिर में नाबालिग लड़के के साथ अनर्गल हरकतें की है। इस मामले में पीड़ित बालक के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पिता ने बताया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र एक निजी स्कूल स्थित का विद्यार्थी है। उसे 11 सितंबर को अध्यापक उसे एक कमरे में ले गए और गलत हरकतें की। जब बच्चे ने इसका विरोध किया और वहां से भागने लगा, तो अध्यापक ने उसके साथ मारपीट की और उसका एक हाथ तोड़ दिया।
विज्ञापन
बच्चे के बाएं हाथ पर फ्रैक्चर आ गया, जिसका इलाज अस्पताल में करवाया गया। बच्चे ने अपने घर पर इस बारे मे पूरी बात बताई। इस मामले में पॉक्सो एक्ट 2012 के तहत 20 सितंबर को दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच थानाधिकारी लीलाराम कर रहे हैं। इधर इस बारे में थाना अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस जांच कार्य कर रही है। बच्चे का मेडिकल चेकअप करवा लिया गया है। मैं स्वयं ही जांच अधिकारी हूं। जांच होने के बाद ही इस प्रकरण में खुलासा संभव है।
विज्ञापन