{"_id":"62482c2e24bfbb4edb694907","slug":"teacher-arrested-for-doing-obscene-acts-with-girl-students-in-nagaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: स्कूली शिक्षक की अश्लील हरकतों से तंग आकर छात्राओं ने प्रिंसिपल से की शिकायत, थाने पहुंचकर दर्ज कराया केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: स्कूली शिक्षक की अश्लील हरकतों से तंग आकर छात्राओं ने प्रिंसिपल से की शिकायत, थाने पहुंचकर दर्ज कराया केस
Sat, 02 Apr 2022 04:27 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 02 Apr 2022 04:27 PM IST
सार
नागौर के एक सरकारी स्कूल में पदस्थ शिक्षक छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कर रहा था। प्रिंसिपल और छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर जिले के चितावा इलाके में एक स्कूल टीचर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कर रहा था। टीचर की हरकतों से तंग आकर छात्राओं ने इसकी शिकायत स्कूल की प्रिंसिपल से की। इसके तुरंत बाद प्रिंसिपल छात्राओं को थाने लेकर गई और आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने छात्राओं की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक के खिलाफ चितावा थाने में केस दर्ज हुआ है। मामला चितावा थाना इलाके के लालास गांव की राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय का है। विद्यालय में पदस्थ शिक्षक अमित अश्लील हरकतें कर छात्राओं को परेशान कर रहा था।
विज्ञापन
छात्राओं ने तंग आकर विद्यालय की प्रिंसिपल सुलेखा स्वामी को आरोपी शिक्षक की करतूतों के बारे में बताया। इसके बाद प्रिंसिपल और छात्राओं ने आरोपी टीचर अमित के खिलाफ चितावा थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन