{"_id":"64941a8f203a38fd250dbc83","slug":"supporters-of-mp-meena-burnt-effigy-of-cm-gehlot-in-sawai-madhopur-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: सांसद मीणा समर्थकों ने फूंका सीएम गहलोत का पुतला, प्रदेश भर में उग्र आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: सांसद मीणा समर्थकों ने फूंका सीएम गहलोत का पुतला, प्रदेश भर में उग्र आंदोलन की चेतावनी
Thu, 22 Jun 2023 03:25 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 22 Jun 2023 03:25 PM IST
सार
सांसद किरोड़ीलाल मीणा को हिरासत में लिए जाने से नाराज समर्थकों ने सवाई माधोपुर में सीएम गहलोत का पुतला फूंक दिया। साथ ही कहा कि जल्द रिहा नहीं किया तो प्रदेश भर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
चाकसू थाने में मीणा को लेकर पहुंची पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को जयपुर में पुलिस हिरासत में लेकर बस में बैठाकर चाकसू थाने ले गई। सांसद को कस्टडी में लेने पर गिरफ्तारी का विरोध करते हुए सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में किरोड़ी समर्थकों ने सीएम गहलोत का पुतला जला दिया।
विज्ञापन
जयपुर पुलिस की ओर से सांसद किरोड़ी लाल मीणा की गिरफ्तारी को लेकर भाजपाइयों सहित किरोड़ीलाल मीणा के समर्थकों में जबरदस्त आक्रोश है। इसी कड़ी में सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी में भाजपाइयों और उनके समर्थकों ने उदई मोड़ चौराहे पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका। भाजपाइयों सहित किरोड़ी समर्थकों का कहना है कि राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा कांग्रेस सरकार के भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर जयपुर स्थित अशोक नगर थाने के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे हुए थे, लेकिन कांग्रेस सरकार ने डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा को असंवैधानिक तरीके से गिरफ्तार करवाया है। ये किसी भी सूरत में सही नहीं है।
विज्ञापन
किरोड़ी मीणा को जल्द रिहा नहीं किया, तो प्रदेश भर में उग्र आंदोलन की चेतावनी
डॉक्टर किरोड़ी की गिरफ्तारी को लेकर भाजपाइयों और उनके समर्थकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। डॉक्टर किरोड़ी की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित भाजपाइयों और किरोड़ी समर्थकों ने उदई मोड़ चौराहे पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका। भाजपाइयों और किरोड़ी समर्थकों का कहना है कि डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा को जल्द रिहा किया जाए, अन्यथा उनके द्वारा प्रदेश भर में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन