फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   superintending engineer of PWD department arrested for taking bribe of six lakhs In Alwar

Alwar News: PWD का सुप्रींटेंडेंट इंजीनियर 6 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, रिपोर्ट देने के लिए मांगे थे 15 लाख

Wed, 22 Mar 2023 06:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 22 Mar 2023 06:11 PM IST
सार

एसीबी ने बुधवार को अलवर में पीडब्ल्यूडी विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर क्वालिटी कंट्रोल को 6 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है।

विज्ञापन
superintending engineer of PWD department arrested for taking bribe of six lakhs In Alwar
एसीबी की गिरफ्त में आरोपी रामेश्वर सिंह जाटव। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर अलवर-सेकेंड यूनिट ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी के  सुप्रींटेंडेंट इंजीनियर (SE) क्वालिटी कंट्रोल मुख्यालय अलवर रामेश्वर सिंह जाटव को परिवादी से 6 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी बताया कि एसीबी की अलवर द्वितीय इकाई को परिवादी की ओर से शिकायत दी गई कि उसकी फर्म द्वारा करवाए गए विभिन्न निर्माण कार्यों के बकाया बिलों के भुगतान के लिए सभी निर्माण कार्यों की क्वालिटी संबंधी रिपोर्ट सही देने की एवज में रामेश्वर सिंह जाटव 15 लाख रुपए रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 लाख असली और 4 लाख की डमी करेंसी के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार किया
शिकायत मिलने पर एसीबी के जयपुर में DIG पुलिस कालूराम रावत के सुपरविजन में एसीबी की अलवर-द्वितीय इकाई के उप अधीक्षक पुलिस परमेश्वर लाल ने शिकायत का वेरिफिकेशन किया। शिकायत सही पाए जाने पर बुधबार को टीम के साथ ट्रैप कार्यवाही करते हुए SE रामेश्वर सिंह जाटव पुत्र बदन लाल निवासी मुडिया, तहसील नगर, जिला भरतपुर को परिवादी से 6 लाख रुपए (2 लाख रुपए भारतीय मुद्रा और 4 लाख डमी करेंसी) की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। 

2.50 लाख शिकायत से पहले और 1.50 लाख वेरिफिकेशन के दौरान वसूले
आरोपी अधीक्षण अभियंता ने शिकायत से पहले ही 2 लाख 50 हजार रुपए और शिकायत के वेरिफिकेशन के दौरान 1 लाख 50 हजार रुपए परिवादी से रिश्वत के रूप में वसूल कर लिए थे। एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी की ओर से मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed