फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sukhdev Singh Murder Case Update NIA investigate Gogamedi murder case

Sukhdev Singh Murder Case: गोगामेड़ी हत्याकांड की जांच NIA करेगी, केस दर्ज किया; जानिए क्यों की उठी थी यह मांग

Tue, 19 Dec 2023 05:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 19 Dec 2023 05:39 PM IST
सार

Sukhdev Singh Murder Case Update: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जांच एनआईए को सौंप दी गई है। एनआईए ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Sukhdev Singh Murder Case Update NIA investigate Gogamedi murder case
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जांच एनआईए को सौंप दी गई है। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को इसे लेकर आदेश जारी किए। इसके बाद एनआईए ने केस दर्ज कर लिया। जल्द ही एनआईए की टीम मामले की जांच शुरू करेगी। इसे लेकर एनआईए की टीम जयपुर भी आ सकती है। 

विज्ञापन


क्या है सुखदेव सिंह हत्याकांड?
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 5 दिसंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने घर में घुसकर सुखदेव को गोलियों से भून दिया था। इस हमले में गोली लगने से घायल हुए  सुरक्षाकर्मी अजीत सिंह को भी कुछ दिन चले इलाज के बाद मौत हो गईं थी। सुखदेव की हत्या के बाद से राजस्थान में तनाव के हालत हो गए थे। कई जिलों में प्रदर्शन भी हुए थे। 10 दिसंबर को पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मुख्य शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ के साथ एक अन्य आरोपी उधम को चंडीगढ़ से पकड़ा गया था।  
विज्ञापन


एनआईए को क्यों सौंपी गई जांच?
दरअसल, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद पाकिस्तानी कनेक्शन भी सामने आया था। करणी सेना के पदाधिकारियों ने दावा किया था कि गोगामेड़ी की हत्या पाकिस्तान ने कराई है। उन्हें, पाकिस्तानी नंबरों से जान से मारने की धमकियां भी मिल रहीं थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों आंतकियों के निशाने पर थे गोगामेड़ी
15 अगस्त 2018 को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने करणी सेना के सदस्यों के साथ लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। इसके बाद से वे आतंकियों के निशाने पर थे। करणी सेना के पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया था कि पाकिस्तान से सुखदेव दादा को जान से मारने की धमकी मिली थी। लाल चौक पर तिरंगा फहराने के बाद से ही वे आतंकियों के निशाने पर थे। करणी सेना के पदाधिकारियों ने पिछले साल एक प्रेसवार्ता कर गहलोत सरकार और राजस्थान पुलिस से उन्हें सुरक्षा देने का आग्रह भी किया था।


पुराने वीडियो भी आया था सामने  
गोगामेड़ी की हत्या का कारण पुलिस की लापरवाही को भी माना गया था। जान से मारने की धमकियों मिलने के बाद गोमामेड़ी कई बार पुलिस से सुरक्षा मांग चुके थे, लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई थी। इसे लेकर उनका एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें वे कह रहे थे कि जान से जारने की धमकियां मिलने की शिकायत की थी। लेकिन, तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस और प्रशासन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए हैं। वे तय नहीं कर पा रहे हैं कि धमकियां पाकिस्तान से मिल रहीं हैं या फिर इंटरनेट के जरिए दी जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed