फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   subramanian swamy will argue 2 june in case of asaram

आसाराम को जेल से बाहर निकालेंगे स्वामी

Tue, 26 May 2015 05:27 PM IST
Updated Tue, 26 May 2015 05:27 PM IST
विज्ञापन
subramanian swamy will argue 2 june in case of asaram

आसाराम को जोधपुर की सेंट्रेल जेल से बाहर निकालने के लिए भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी 2 जून को सेशन न्यायालय में बहस करेंगे। स्वामी ने शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय, जोधपुर ग्रामीण में आसाराम के लिए जमानत याचिका दायर की थी।

विज्ञापन


जमानत याचिका दायर करने के बाद अदालत ने मंगलवार को सुनवाई रखी थी, लेकिन वे अदालत में उपस्थित नहीं हुए। अदालत ने जमानत के लिए अब नई तारीख 2 जून दी है। इस दिन स्वामी आसाराम को जमानत दिलाने के लिए बहस करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व में सलमान खान को हाइकोर्ट से जमानत मिलने के बाद आसाराम और सुब्रमणयम स्वामी दोनों ही सवाल उठा चुके थे। स्वामी ने तो यहां तक कहा था कि जब सलमान को जमानत मिल सकती हे तो आसाराम को क्यों नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले हफ्ते स्वामी ने दायर की थी याचिका

subramanian swamy will argue 2 june in case of asaram

इससे पूर्व अपने बयानों से चर्चित रहनेवाले भाजपा के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में जेल काट रहे आसाराम को जमानत दिलाने का बीड़ा उठाया था।

स्वामी ने गत शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय, जोधपुर ग्रामीण में आसाराम के लिए जमानत याचिका दायर की। इस याचिका पर सुनवाई मंगलवार को रखी गई थी। गौरतलब है कि पिछले महीने स्वामी ने जोधपुर पहुंचकर सेंट्रल जेल में बंद आसाराम से एक घंटा मुलाकात की थी।

जेल से बाहर आकर स्वामी ने कहा था कि अपराधी यदि जेल से छूट सकते हैं, तो आसाराम को जमानत पर क्यों नहीं रिहा किया जा सकता? स्वामी अब मंगलवार को आसाराम की जमानत याचिका की सुनवाई के लिए जोधपुर पहुंचेंगे और अदालत में बहस करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed