{"_id":"63be829399ef205f7f13e9a0","slug":"students-climbed-on-water-tank-for-not-giving-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: परीक्षा में नहीं बैठने दिया तो पानी की टंकी पर चढ़े इंजीनियरिंग के छात्र, आत्महत्या की दे रहे चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: परीक्षा में नहीं बैठने दिया तो पानी की टंकी पर चढ़े इंजीनियरिंग के छात्र, आत्महत्या की दे रहे चेतावनी
Wed, 11 Jan 2023 03:04 PM IST
अर्पित याग्निक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याग्निक
Updated Wed, 11 Jan 2023 03:04 PM IST
सार
जोधपुर शहर के रातानाड़ा में एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार सुबह दस बजे से परीक्षा हुई। परीक्षा में 16 छात्रों को बैठने नहीं दिया गया और कॉलेज से निकाल दिया गया। इससे नाराज छात्र पानी की टंकी पर चढ़ गए।
विज्ञापन
टंकी पर चढ़े इंजीनियरिंग के छात्र
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर के रातानाड़ा में एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के कुछ छात्र मंगलवार रात से ही परिसर के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं। छात्रों का आरोप है कि उनकों बिना कारण ही परीक्षा से वंचित रखा गया है। इस कारण से उनके भविष्य पर असर पड़ेगा। छात्र अभी भी टंकी पर हैं और लगातार कॉलेज प्रशासन का विरोध कर आत्महत्या की चेतावनी दे रहे हैं। मौके पर सुबह से पुलिस भी मौजूद है और छात्रों को समझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
परीक्षा में नहीं बैठने पर संकट में भविष्य
बताया जाता है कि कॉलेज प्रशासन ने पिछले महीने रातानाडा थाने में हुई केसबाजी के बाद 16 छात्रों को कॉलेज से निकाल दिया। छात्र अब आक्रोशित होने के साथ सदमे में हैं। बुधवार को परीक्षा में नहीं बैठाने पर छात्रों का भविष्य भी खतरे में है। कुछ छात्रों का कहना है कि उनका तो केसबाजी से कोई लेनादेना ही नहीं है, फिर भी उन्हें कॉलेज से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
छात्रों का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन हमारी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। उनको हमारी कोई फिक्र नहीं है। यही वजह है कि मंगलवार रात को न तो पुलिस का कोई नुमाइंदा मौके पहुंचा और न ही कॉलेज प्रशासन की तरफ से कोई वार्ता के लिए आया। बुधवार को सुबह होते ही जब लोगों ने छात्रों को टंकी पर देखा और उनकी नारेबाजी सुनी, तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
कॉलेज ने 16 छात्रों को निकाला
कॉलेज के प्रदर्शनकारी छात्र कैलाश भदादा के अनुसार कॉलेज की तरफ से बुधवार को तृतीय वर्ष और फाइनल ईयर की परीक्षा हो रही है। पिछले महीने दिसंबर 2022 में कॉलेज के कुछ छात्रों में विवाद के बाद केसबाजी हुई थी। ये मामला रातानाड़ा पुलिस थाने में दर्ज है। केसबाजी के चलते कॉलेज प्रशासन ने अब 16 छात्रों को परीक्षा से वंचित रखते हुए निकाल दिया है। कई छात्रों का इससे कोई लेनादेना भी नहीं है। फिर भी उन्हें कॉलेज से निकाला गया है। इसके विरोध में छात्र कॉलेज परिसर के पास में पानी टंकी पर चढ़ कर विरोध जता रहे हैं।