{"_id":"65152a4f299a35485e0972a3","slug":"student-raped-after-befriending-her-on-social-media-in-ajmer-mother-threatened-to-make-obscene-video-viral-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, मां से कहा- बेटी से बात कराओ नहीं तो वीडियो कर दूंगा वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, मां से कहा- बेटी से बात कराओ नहीं तो वीडियो कर दूंगा वायरल
Thu, 28 Sep 2023 12:55 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:55 PM IST
सार
पीड़िता की मां की शिकायत पर अजमेर अलवर गेट थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच थाना प्रभारी श्याम सिंह चरण कर रहे हैं। उनके कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और फिर छात्रा को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए जिन्हें वायरल करने की धमकी भी दे रहा था। पीड़ित छात्रा की मां का आरोप है कि आराोपी युवक उस पर भी बेटी से बात करनाने के लिए दबाव बना रहा है। ऐसा नहीं करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की मां ने अलवर गेट थाने में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा की मां ने शिकायत में बताया कि उसकी 16 साल की बेटी 9वीं कक्षा की छात्रा है। दीपक नाम के व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर रिक्वेस्ट भेजकर उससे दोस्ती कर ली। इसके बाद डरा धमकाकर तीन-चार बार उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी एक साल से उसकी बेटी को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
बेटी से बात कराने का मां पर बनाता था दबाव
पीड़ित मां ने बताया कि उसकी बेटी की अश्लील फोटो-वीडियो भी आरोपी दीपक के पास हैं। आरोपी जान से मारने की धमकियां देकर उस पर बेटी से बात करवाने का दबाव बना रहा है। बात नहीं कराने पर आरोपी ने बेटी की अश्लील फोटो भेजकर कहा कि वह इसे वायरल कर देगा, कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
विज्ञापन
इसके बाद मां ने अपनी बेटी से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़ित मां ने अलवर गेट थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच अलवर गेट थाना प्रभारी श्याम सिंह चरण द्वारा की जा रही है।