फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   student of Class 9 going to exam died due to electrocution protests against electricity department

Dholpur: परीक्षा देने जा रही नौवीं की छात्रा की करंट लगने से मौत, बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 25 Apr 2023 07:29 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 25 Apr 2023 07:29 PM IST
सार

सदर थाना क्षेत्र के ओदी का पुरा गांव में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से नौवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


 

विज्ञापन
student of Class 9 going to exam died due to electrocution protests against electricity department
मौके पर पहुंची विधायक। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

धौलपुर में परीक्षा देने जा रही एक छात्रा करंट की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घटना का विरोध करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। मामला जिले के खोरपुरा का है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
मृतक प्रियंका पुंठपुरा (15) के परिजनों ने बताया कि छात्रा नौवीं कक्षा की छात्रा है। वह मंगलवार सुबह परीक्षा देने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोरपुरा जा रही थी। इस दौरान रास्ते में एक खेत पर 11 हजार केवी का तार पड़ा हुआ था, जिसकी चपेट में आने से छात्रा ने मौक पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने किशोरी को अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन


लाइनमैन और जेईएन को संस्पेंड करने की मांग
मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों और स्थानीय लोगों ने इसे बिजली विभाग की लापरवाही बताया। उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विभाग के लाइनमैन और जेईएन को संस्पेंड करने की मांग की। विवाद बढ़ता देख सीओ सिटी सुरेश सांखला भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का कहना था कि कार्रवाई नहीं होने तक शव नहीं लेंगे। उन्होंने शव को मौके पर ही रखकर जाम कर दिया। लापरवाही के जिम्मेदारों को हटाने की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने संभाली स्थिति
हंगामे की सूचना मिलते ही विधायक शोभारानी कुशवाहा भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन शव के पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed