{"_id":"6aa02ac4d9700e57a8074e08","slug":"student-dies-by-suicide-after-instagram-post-vaishali-nagar-hotel-jaipur-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: इंस्टाग्राम पर माता-पिता के लिए लिखा आखिरी संदेश, फिर लगाई फांसी; होटल में मिला छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: इंस्टाग्राम पर माता-पिता के लिए लिखा आखिरी संदेश, फिर लगाई फांसी; होटल में मिला छात्र का शव
Tue, 08 Sep 2026 09:04 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Tue, 08 Sep 2026 09:04 PM IST
सार
जयपुर के वैशाली नगर क्षेत्र में 22 वर्षीय प्रतियोगी छात्र राकेश होटल के कमरे में मृत मिला। घटना से पहले उसने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट साझा की थी, जिसमें माता-पिता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाने की बात कही थी। पोस्ट देखकर परिजन होटल पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित सिरसी रोड पर एक प्रतियोगी छात्र ने होटल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक राकेश जयपुर ग्रामीण के नारायणा का निवासी था और राजधानी में पीजी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। राकेश (22) ने घटना से पूर्व इंस्टाग्राम पर भावुक संदेश पोस्ट किया था, जिसमें उसने अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरा न उतर पाने की बात लिखी थी।
वैशाली नगर थाने के सहायक उपनिरीक्षक मुकेश के अनुसार, राकेश रविवार रात लगभग 10 बजे खातीपुरा तिराहे के पास होटल गर्वित आया था। उसने होटल में कमरा लिया और बताया कि अगले दिन सुबह छह-सात बजे उसके दोस्त मिलने आएंगे। उसने दोस्तों के आने पर चेकआउट के समय कमरे का किराया 1,000 रुपये देने की बात कही। कमरा लेने के बाद वह बैग के साथ कमरे में चला गया।
'माता-पिता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया'
रात में नशा करने के बाद लगभग एक बजे राकेश ने अपने इंस्टाग्राम खाते पर स्टेटस लगाया। पोस्ट में उसने लिखा कि अब उसका अंतिम समय आ गया है और वह किसी की मदद नहीं कर पाएगा। उसने लिखा, वह अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया, इसलिए अब और नहीं जीना चाहता। राकेश ने पोस्ट में होटल का नाम और पता भी लिख दिया था। पोस्ट साझा करने के तुरंत बाद उसने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अमायरा मौत केस में फिर गरमाया माहौल, CJP ने ढीली धाराओं और जमानत पर उठाए सवाल, सख्त कार्रवाई की मांग
परिजन पहुंचे, फंदे से लटका मिला शव
चचेरे भाई मंगल चंद ने जब इंस्टाग्राम पर पोस्ट देखी, तो उसने तुरंत राकेश को कॉल किया। फोन बंद मिलने पर मंगल चंद दो-तीन परिचितों के साथ देर रात लगभग 2:30 बजे ढूंढते हुए होटल गर्वित पहुंचे। परिजनों ने बाहर खड़े होकर आवाजें लगाईं और दरवाजा खटखटाया। अंदर से प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने दरवाजे का लॉक तोड़ दिया। कमरे के भीतर दाखिल होने पर राकेश फंदे से लटका मिला। जांच में सामने आया कि राकेश आत्महत्या के इरादे से बाजार से रस्सी खरीदकर लाया था और उसे बैग में छिपाकर रखा था। उसने बैग से रस्सी निकालकर फंदा लगाया और अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।