फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Stones pelted on couple two year old innocent died in dungarpur

बस रह गया उम्र भर का दर्द! दंपती को लूटने के लिए फेंका पत्थर, गोद में बैठे दो साल के इकलौते बेटे की मौत

Sat, 24 Jun 2023 09:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 24 Jun 2023 09:16 PM IST
सार

Dungarpur News: राजस्थान में डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना इलाके में दिल-दहला देने वाले हादसे में दो साल के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। बाइक सवार एक दंपती को लूटने के इरादे से कुछ बदमाशों ने उन पर पत्थर फेंके। इनमें एक पत्थर महिला की गोद में बैठे उसके इकलौते मासूम बेटे के लग गया, इससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Stones pelted on couple two year old innocent died in dungarpur
बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिन रात लूटपाट करने वाले युवा पत्थरबाजों की गैंग लंबे अरसे से डूंगरपुर जिले में सक्रिय है। आए दिन जिले के विभिन्न मार्गों पर युवा पत्थरबाजों की गैंग का राहगीर शिकार हो रहे  हैं। पीड़ित राहगीर पत्थरबाजों की करतूतों को जिला पुलिस के आगे उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट पेश कर रहे हैं। यह भी सही है कि कभी-कभार कोई बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ जाते हैं, बस इतना इतिश्री कर पुलिस जनता की सुरक्षा को लेकर जो जिम्मेदारी सरकार ने दी है, इसे पूरा कर आराम फरमाते हैं।

विज्ञापन


पुलिस की इसी आराम फरमाने की प्रवृत्ति को बदमाश पत्थरबाज जो राहगीरों के साथ मारपीट और लूटपाट करते हैं। पुलिस से बैखोफ होकर आए दिन लूटपाट और मारपीट की घटना को अंजाम देते आ रहे हैं। शुक्रवार रात सीमलवाड़ा मार्ग पर पोहरी खातुरत गांव के पास दो साल का एक अबोध बालक बेलगाम पत्थरबाजों का शिकार हो गया।
विज्ञापन


दरअसल, मांडवा नवाघरा निवासी विक्रम परमार अपनी पत्नी और दो साल के इकलौते बेटे के साथ बाइक से अपने साले की शादी में गोरादा गांव गए थे। जहां से साले की बारात वाणिया तालाब गई थी। शाम करीब पांच से छह बजे के दौरान अपनी बीवी और बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर घर आ रहे विक्रम परमार पर पोहरी खातुरात के पास छह से सात बेलगाम पत्थरबाज युवाओं की गैंग ने लूटपाट की नीयत से पत्थरों से हमला बोल दिया। पत्थरबाजों द्वारा किए गए हमले में एक पत्थर दो साल के मासूम और मां बाप के इकलौते बेटे के सिर पर जा लगा। अबोध बालक बुरी तरह से लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से बालक को नजदीक पोहरी खातुरात प्राथमिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने बेलगाम पत्थरबाजों का शिकार हुए इकलौते दो साल के अबोध को मृत घोषित कर दिया। शनिवार को चौरासी थाना पुलिस ने बालक के शव का पोस्टमॉर्टम कर शव उसके मां-बाप को अंतिम संस्कार करने के लिए सुपुर्द कर दिया। इस अबोध बालक की पत्थरबाजों के हाथों हुई मौत ने एक बार फिर जिलेवासियों के मन में डर का माहौल भर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed