{"_id":"66bcbc6fe66cd06ff600a7a6","slug":"sriganganagar-young-woman-and-teenager-died-due-to-collapse-of-an-under-construction-wall-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"SriGanganagar News: निर्माणाधीन दीवार गिरने से युवती और किशोर की मौत, कार्रवाई को लेकर पुलिस ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SriGanganagar News: निर्माणाधीन दीवार गिरने से युवती और किशोर की मौत, कार्रवाई को लेकर पुलिस ने कही ये बात
Wed, 14 Aug 2024 07:47 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 14 Aug 2024 07:47 PM IST
सार
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में बुधवार को एक हादसा हुआ है। हादसे में निर्माणाधीन दीवार गिरने से एक युवती और किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन
निर्माणाधीन दीवार गिरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीगंगानगर शहर में एक निर्माणाधीन दीवार गिर गई। इस हादसे में वहां काम कर रहे एक किशोर और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वहां काम कर रहे अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, श्रीगंगानगर के हनुमानगढ़ सूरतगढ़ बाइपास पर स्थित एक होटल के निकट मार्केट का निर्माण चल रहा था। निर्माण के दौरान अचानक दीवार गिर गई। दीवार गिरने का धमाका सुनकर वहां काम कर रहे अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे और मलबे के नीचे दबी युवती (निशा) और किशोर को मलबा हटाकर बाहर निकाला।
विज्ञापन
दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया है। परिजनों के आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन