पति के काले रंग की वजह से पत्नी ने तोड़ी शादी, पिता के साथ मिलकर की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक पत्नी ने महज पति के काले रंग की वजह से अपनी शादी तोड़ दी। अब पति ने कोर्ट की शरण ले ली है। कोर्ट में पेश इस्तगासे के आधार पर राजस्थान पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा दायर कर लिया है। इस मुकदमे में पति ने पत्नी पर मानसिक, आर्थिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
पत्नी ने कहा, तुम काले हो, मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकती
श्रीविजयनगर के वार्ड 6 में रहने वाले सुमित का विवाह 2019 में सुमरती से हुआ था। शादी के समय ससुराल पक्ष से सुमित के परिवार ने कोई दान-दहेज नहीं लिया था। शुरुआत के कुछ समय तक सब कुछ ठीक चल रहा था। किंतु कुछ समय पत्नी काले रंग का ताना देना और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सुमित ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी कहती है कि ‘तुम काले हो, मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकती।’
50 हजार रुपये लौटाने से किया इनका
इस्तगासे के जरिये दर्ज मुकदमे में सुमित ने यह भी आरोप लगाया है कि पत्नी ने भाई के इलाज के बहाने सुमित से 50 हजार रुपये भी ले लिए थे। किंतु अब पैसे लौटाने से इंकार कर रही है।
यह भी पढ़ें - राजस्थान: डूंगरपुर में महाशिवरात्रि का प्रसाद खाने से बड़ी संख्या में लोग हुए बीमार
मारपीट की, पड़ोसी ने बचाई जान
पिछले महीने की 11 तारीख को सुमरती ने अपने पिता कृष्णलाल और दो भाईयों को घर बुलाया। उसी रात पत्नी ने सुमित के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। तत्पश्चात पिता और भाई की मदद से पत्नी ने सुमित के हाथ-पैर बांधकर मारपीट करना शुरू कर दिया। चीखें सुनकर पड़ोसी पहुंचे और उन्होंने सुमित की जान बचाई। पूरी घटना के बाद पत्नी घर से 25000 रुपये और जेवर लेकर चली गई।
यह भी पढ़ें - Dandi March : 91 वर्ष पूरे होने पर जानिए नमक सत्याग्रह का पूरा इतिहास