{"_id":"66bf2cf242f537c42908df86","slug":"sriganganagar-acb-raids-in-law-house-chhattisgarh-ias-in-anupgarh-disproportionate-assets-case-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"SriGanganagar: छत्तीसगढ़ के IAS के अनूपगढ़ निवासी ससुराल में ACB का डेरा, आय से अधिक मामले में चल रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SriGanganagar: छत्तीसगढ़ के IAS के अनूपगढ़ निवासी ससुराल में ACB का डेरा, आय से अधिक मामले में चल रही जांच
Fri, 16 Aug 2024 04:12 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 16 Aug 2024 04:12 PM IST
सार
अनूपगढ़ के जिस व्यापारी के यहां दबिश दी गई है। उसके पास भी काफी प्रॉपर्टी होना बताया जा रहा है। उनके ही परिवार की एक महिला नगर पालिका की चेयरमैन भी रह चुकी है।
विज्ञापन
एसीबी का छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ एसीबी की टीम शुक्रवार सुबह अनूपगढ़ पहुंची। यहां उन्होंने एक व्यापारी के घर दबिश देकर जांच पड़ताल शुरू की। प्रथम दृष्टया मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ जेल में बंद अधिकारी समीर बिश्नोई, रानू साहू और सौम्या चौरसिया की करीब 19 ठिकानों पर दबिश दी गई है।
विज्ञापन
राजस्थान के अनूपगढ़ में अधिकारी समीर बिश्नोई की ससुराल है, जिनके घर शुक्रवार सुबह ही एसीबी की टीम ने डेरा डाला और जान शुरू की। इस कार्रवाई में टीम ने स्थानीय पुलिस कीसहायता भी ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के अलावा झारखंड में भी छापेमारी की जा रही है। फिलहाल, इस मामले में अधिक जानकारी देने से अधिकारी बचते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि अनूपगढ़ के जिस व्यापारी के यहां दबिश दी गई है। उसके पास भी काफी प्रॉपर्टी होना बताया जा रहा है। उनके ही परिवार की एक महिला नगर पालिका की चेयरमैन भी रह चुकी है।
विज्ञापन