फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sriganganagar 3 people who came to appear in court were attacked Nagar murder case

Sriganganagar: कोर्ट पेशी पर आए 3 लोगों पर हमला, नागर हत्याकांड के आरोपियों से मृतक पक्ष के लोगों ने की मारपीट

Wed, 28 Aug 2024 08:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 28 Aug 2024 08:33 PM IST
सार

कोर्ट में पेशी पर आए केसरी सिंहपुर के सुनील नागर हत्याकांड के तीन आरोपियों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने ईंट और लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मियों और लोगों ने उसी समय बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कर दिया।

विज्ञापन
Sriganganagar 3 people who came to appear in court were attacked Nagar murder case
कोर्ट परिसर में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीगंगानगर में अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ते जा रहे हैं कि बुधवार दोपहर श्रीगंगानगर कोर्ट में दर्जन भर युवकों ने पेशी पर आए आरोपियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से कोर्ट कैंपस में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


बता दें कि केसर सिंहपुर के नागर हत्याकांड में जमानत पर चल रहे तीन आरोपी श्रीगंगानगर कोर्ट में पेशी पर आए थे। यहां बक्शी खाने के पास दर्जन भर युवकों ने इन पर हमला कर दिया। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों व अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में अधिवक्ता इक्ट्ठा हो गए। ये जो तस्वीरें आपको दिखाई दे रही हैं, ये श्रीगंगानगर कोर्ट कैंपस की तस्वीरें हैं, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि हमलावरों के हाथों में डंडे और ईंट के टुकड़े हैं, जिससे वे हमला करने की फिराक में हैं। इस घटनाक्रम के बाद कोतवाली पुलिस ने 10 लोगों को डिटेन किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, किसी आरोपी को गंभीर चोट आने की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


अक्तूबर 2022 का था मामला
अक्तूबर 2022 में केसरी सिंहपुर कस्बे के उद्यम सिंह चौक पर दिनदहाड़े फायरिंग की वारदात हुई थी, जिसमें चार युवक घायल हुए थे। चौक की तरफ आती सफेद रंग की कार का पीछा करते बाइक सवार युवक कार पर लगातार फायरिंग कर रहे थे। उनसे बचने के लिए कार भी तेज स्पीड में दौड़ रही थी। इस दौरान कार चौक में खड़े एक ट्रॉले से टकरा गई। कार में चार युवक सवार थे, जिनमें से एक युवक सुनील कुमार नागर गंभीर घायल हो गया था। उसे श्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल लाया गया था, जहां दो दिन के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों में कारोबार को लेकर रंजिश थी, जिसके परिणाम स्वरूप यह घटना हुई। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिनकी बाद में जमानत हो गई थी। आज यह आरोपी कोर्ट में पेशी पर आए थे कि संभवतः नागर पक्ष के लोगों ने इन पर हमला कर दिया। हमले के कुछ ही देर बाद कोतवाली पुलिस ने 10 लोगों को डिटेन कर लिया।




इन्हें किया पुलिस ने गिरफ्तार 
एसपी गौरव यादव ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें केसरी सिंहपुर के गांव तीन वी निवासी विकास, हर्ष उर्फ गुरमन पाल, हरप्रीत सिंह, श्री गंगानगर जवाहर नगर थाना क्षेत्र के साहिल, श्री गंगानगर पुरानी आबादी वार्ड नंबर 7 निवासी मोहम्मद जवान, सोहेल खान, गुलाम अली, वेद बक्श, मटीली राठान निवासी शरणदीप सिंह, केसरी सिंहपुर के गांव 19 एच निवासी संजय उर्फ राजकुमार और मटीली राठान वार्ड नंबर 6 निवासी गोरा सिंह उर्फ अजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed