{"_id":"66bb322c71799b66fa045482","slug":"sri-ganganagar-young-man-was-kidnapped-and-killed-with-sharp-weapons-died-during-treatment-in-hospital-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar: युवक का अपहरण कर धारदार हथियारों से अधमरा किया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar: युवक का अपहरण कर धारदार हथियारों से अधमरा किया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
Tue, 13 Aug 2024 03:45 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:45 PM IST
सार
जिले के राजियासर थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने एक युवक अपहरण कर धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से उसे अधमरा करके गांव के बाहर फेंक दिया। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजियासर पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने धारदार हथियारों और डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या की है। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि मृतक युवक अशोक गोदारा सोमासर गांव का निवासी था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बीती रात किशनपुरा रोही से बदमाशों ने अशोक का अपहरण कर लिया और युवक को अधमरा कर भोजेवाला गांव के पास फेंक गए। परिजनों को पता चला तो उन्होंने युवक को गंभीर हालत में श्रीगंगानगर में निजी हॉस्पिटल भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन