फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Speeding Van Crushed Three people in Udaipur Road Accident Rajasthan

Rajasthan: ड्राइवर छुट्टी पर था तो कैशियर चलाने लगा वैन, ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबाया तो हो गया कांड

Thu, 01 Dec 2022 06:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 01 Dec 2022 06:30 PM IST
सार

अनियंत्रित वैन एक महिला, उसके पति और एक युवक को टक्कर मारते हुए 20 फीट तक घसीट ले गई। इस दौरान उसने करीब छह अन्य गाड़ियों को भी टक्कर मारी। हादसे के बाद लोगों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई लगा दी।  

विज्ञापन
Speeding Van Crushed Three people in Udaipur Road Accident Rajasthan
वैन ने तीन लोगों और छह वाहनों को मारी टक्कर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर जिले में एक वैन ने 3 लोगों को कुचल दिया। इसके बाद उसने एक के बाद एक 6 वाहनों को भी टक्कर मारी। हिरणमगरी थाना इलाके के सेक्टर 3 में अचानक हुए इस हादसे से सड़क पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में उसे भी चोट आई है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेक्टर 3 में रिलांयस मार्ट के बाहर गुरुवार को यह हादसा हुआ। बैंक को कैश पहुंचाने वाले आईएसआईएस कंपनी सेवाश्रम की वैन कैश लेने जा रही थी। वैन का चालक छुट्टी पर था, ऐसे में राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक का कैशियर राजेंद्र सिंह वैन चलाने लगा।
विज्ञापन


वैन रिलायंस मार्ट के पास पहुंची तो राजेंद्र ने गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। जिससे अनियंत्रित हुई वैन एक महिला, उसके पति और एक युवक को टक्कर मारते हुए 20 फीट तक घसीट ले गई। इस दौरान उसने करीब छह अन्य गाड़ियों को भी टक्कर मारी। हादसे के बाद लोगों ने वैन चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई लगा दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, टक्कर लगने से गीता अहीर (35) उसका पति नारायण अहीर और जमील (55) घायल हुआ है। उन्हें इलाज के लिए कनक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में गीता को गंभीर चोटें आई हैं। नारायण ने बताया कि वह सब्जी बेचकर घर खर्च चलाता है। वहीं घायल जमील ग्रामीण डाक सेवा में कर्मचारी है। पुलिस ने आरोपी चालक राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed