फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Speeding chemical oil tanker overturned on Dausa bypass

Rajasthan: टैंकर पलटते ही तेल लूटने की मची होड़, दौसा बाईपास पर हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, चालक फरार

Mon, 07 Aug 2023 07:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 07 Aug 2023 07:53 PM IST
सार

कोई बाल्टी लेकर आ रहा था, तो कोई डिब्बा लेकर, जिसको जो हाथ लगा वो मौके का फायदा उठाकर तेल भरकर ले जाने में लगा नज़र आया।

विज्ञापन
Speeding chemical oil tanker overturned on Dausa bypass
तेल लूटने की मची होड़। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दौसा में आज तेज रफ्तार से जा रहा कैमिकल ऑयल से भरा टैंकर पलट गया। जिससे मुख्य सड़क के दोनों ओर फैला केमिकल तेल लूटने के लिए लोग बाल्टियां और बर्तन लेकर उमड़ पड़े। दौसा बाईपास पर यह घटना शाम करीब चार बजे हुई। जब टैंकर दौसा बाईपास तिवारी नर्सिंग होम के पास पहुंचा, तो यहां ढलान होने की वजह से टैंकर अनियंत्रित हुआ और पलटी खा गया।

विज्ञापन




हादसे के बाद टैंकर से तेल बिखर गया। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं है कि यह केमिकल ऑयल है, वनस्पति घी है या फिर पाम ऑयल या कोई केमिकल है। जैसे ही लिक्विड तेल से भरा यह टैंकर पलटा, वैसे ही लोगों की भीड़ आना शुरू हो गई। देखते-देखते टैंकर के चारों तरफ मजमा जमा हो गया।
विज्ञापन


ऐसे मौके पर फायदा उठाने वाले लोगों की भी कमी नहीं रही। कोई बाल्टी लेकर आ रहा था, तो कोई डिब्बा लेकर, जिसको जो हाथ लगा वो मौके का फायदा उठाकर तेल भरकर ले जाने में लगा नज़र आया। चौंकाने वाली बात ये है कि घटना के बाद टैंकर चालक फरार हो गया। अभी तक इस बात की पुष्टि भी नहीं है कि इस टैंकर में भरा हुआ लिक्विड किस तरह का है। कुछ लोगों ने बताया कि इस टैंकर में यदि एक नंबर का माल होता, तो इस पर कुछ कोड लिखे जाते हैं, वो टैंकर पर दिखाई नहीं दिए, जिसके चलते अंदेशा यह भी है कि यह लिक्विड बिना बिल के भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




टैंकर के खलासी और चालक दोनों मौके से फरार
जयपुर आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब एक किलोमीटर की दूरी में तेल ही तेल फैल गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। फिर भी पुलिस ने एहतियात तौर पर चारों तरफ सुरक्षा घेरा बना दिया है। टैंकर के खलासी और चालक दोनों मौके से फरार हो गए। लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई है। केमिकल ऑयल दौसा के रास्ते कहां और किधर जा रहा था, इसकी पुलिस जांच करने में जुटी है। हालांकि केमिकल के वातावरण में घुलने के बाद किसी तरह की कोई शारीरिक शिकायत सामने नहीं आई है। फिर भी प्रशासन ने लोगों से केमिकल से दूर रहने की अपील जारी की है, लेकिन बताया जा रहा है कि केमिकल को देखने के लिए उमड़ी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए दौसा थाना कोतवाली इंचार्ज श्वेता पाठक ने थोड़ी सख्ती बरती। इस पूरे मामले में पुलिस के आला अधिकारी बराबर नजर बनाए हुए हैं और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed