{"_id":"4903a0cebfadeee209c0d46abe42daf6","slug":"special-petrol-plane-accident-in-jaisalmer-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"गश्त के लिए उड़ा टोही विमान दुर्घटनाग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गश्त के लिए उड़ा टोही विमान दुर्घटनाग्रस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Thu, 16 Jul 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर में गश्त के लिए उड़ा एक टोही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन
मानव रहित इस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होते ही, मौके पर वायुसेना के अधिकारी पहुंचे और घटना स्थल को अपने कब्जे में ले लिया।
राजस्थान के रक्षा प्रवक्ता ले. कर्नल मनीष ओझा ने बताया कि वायुसेना का रिमोट संचालित एयरक्राफ्ट जैसलमेर के पास इंजन फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
यह एयरक्राफ्ट प्रशिक्षण के लिए काम में लिया जा रहा था। जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।