फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Speaker of the Rajasthan Assembly got CM Gehlot's advisor Sanyam Lodha out of house

Rajasthan Vidhan Sabha: सीएम के सलाहकार ने वेल में आकर लगाए नारे, विस अध्यक्ष ने मार्शल बुलाकर निकलवाया बाहर 

Tue, 15 Mar 2022 04:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 15 Mar 2022 04:18 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा ने सिरोही के बरलूट थाने इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति को हत्या के झूठे केस में फंसाने का मामला उठाया। मंत्री शांति धारीवाल के जबाव से लोढ़ा संतुष्ट नहीं हुए तो उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Speaker of the Rajasthan Assembly got CM Gehlot's advisor Sanyam Lodha out of house
विधायक संयम लोढ़ा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा में मंगलवार को ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने वेल में आकर पुलिस के खिलाफ गुंडागर्दी नहीं चलेगी जैसे नारे लगाए। काफी प्रयास के बाद लोढ़ा शांत नहीं हुए तो विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी नाराज हो गए। उन्होंने मार्शल बुलाकर विधायक लोढ़ा को सदन से बाहर निकालवा दिया। जानकारों का कहना है कि किसी सीएम के सलाहकार को सदन से बाहर निकालने का यह अपने आप में पहला मामला है।  

विज्ञापन


निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि अगर गंभीर मामलों में भी सदन में कार्रवाई का एलान नहीं होगा तो फिर लोगों को न्याय कहां मिलेगा? उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। विधायक के प्रस्ताव पर संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने जवाब दिया, लेकिन लोढ़ा संतुष्ट नहीं हुए, इसके बाद उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

 

हत्या के झूठे केस में फंसाने का मामला 

दरअसल, मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा ने सिरोही जिले के बरलूट थाने के अंतर्गत लखमाराम नाम के व्यक्ति को हत्या के झूठे केस में फंसाने का मामला उठाया। उन्होंने इस मामले में दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रस्ताव रखा। जवाब में संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने कहा, 'अभियुक्त के आरोप पत्र को अदालत में दायर किया गया था। लिखमाराम की गिरफ्तारी के मामले में जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

 

मंत्री बोले-कई बार भूल से भी गलत काम हो जाते हैं

संसदीय कार्य मंत्री धारीवाल के जवाब से असंतुष्ट विधायक लोढ़ा ने कहा, लिखमाराम को पट्टों से ठोक-ठोक कर मार दिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जिन्होंने एसओजी से जांच करवाई। जल्द से जल्द पीड़ित पक्ष को मुआवजा दिया जाए और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। मंत्री धारीवाल ने सदन में बताया कि इस मामले में जांच एसपी के खिलाफ नहीं, बल्कि अधिकारी की रिपोर्ट जांच के घेरे में है। आपने (विधायक लोढ़ा) तो इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। मंत्री धारीवाल ने कहा कि अगले सात दिन में मामले की जांच रिपोर्ट सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि कई बार भूल-चूक में गलत काम हो जाता हैं। जांच पूरी होने पर दोषी अधकारियों पर कार्रवाई जरूर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed