{"_id":"68569f3910494eaa9a0064ae","slug":"south-western-command-celebrated-11th-international-yoga-day-more-than-450-soldiers-and-their-families-partic-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: दक्षिण पश्चिमी कमान ने मनाया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 450 से अधिक सैनिकों व परिजनों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: दक्षिण पश्चिमी कमान ने मनाया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 450 से अधिक सैनिकों व परिजनों ने लिया भाग
Sat, 21 Jun 2025 05:32 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 21 Jun 2025 05:32 PM IST
सार
भारतीय सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान ने जयपुर मिलिट्री स्टेशन पर 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 को उत्साहपूर्वक मनाया। इस आयोजन में 450 से अधिक सैनिकों और उनके परिजनों ने भाग लिया।
विज्ञापन
योग करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान ने 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। जयपुर मिलिट्री स्टेशन पर आयोजित विशेष योग सत्र में 450 से अधिक सैनिकों और उनके परिजनों ने भाग लिया, जिससे योग के प्रति सेना की गहरी प्रतिबद्धता पुनः स्थापित हुई।
आर्मी कमांडर की अगुवाई, पूरे कमान क्षेत्र में सप्ताहभर चला योग अभियान
इस कार्यक्रम का नेतृत्व दक्षिण पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह और क्षेत्रीय आवा अध्यक्षा बरिंदर जीत कौर ने किया। कमांड के सभी सैन्य स्टेशनों पर "सप्त शक्ति कमान" के अंतर्गत पूरे सप्ताह योग से संबंधित विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनका उद्देश्य योग को सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि एक समग्र जीवनशैली के रूप में प्रस्तुत करना रहा।
‘हरित योग’ थीम के साथ प्रकृति और संतुलन का संदेश
इस वर्ष की थीम "हरित योग" और "योग दिवस की दस वर्षों की यात्रा" के अवसर पर सप्त शक्ति कमान ने योग को आत्मबल, भावनात्मक स्थिरता और प्रकृति के सामंजस्य से जोड़ते हुए प्रस्तुत किया। योग सत्रों में केवल शारीरिक लचीलापन ही नहीं, बल्कि मानसिक स्पष्टता और आंतरिक शक्ति को भी प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चोरों ने फिर चटकाए दो घरों के ताले, नौ लाख से अधिक की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
सभी रैंकों और परिवारों की सक्रिय भागीदारी
दक्षिण पश्चिमी कमान के विभिन्न सैन्य स्टेशनों पर भिन्न-भिन्न भौगोलिक परिस्थितियों में आयोजित योग सत्रों में सभी रैंकों और उनके परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह व्यापक भागीदारी यह दर्शाती है कि सेना में योग केवल फिटनेस का हिस्सा नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों और मानवता के कल्याण का भी केंद्रबिंदु बन चुका है।