{"_id":"0166b404-48db-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sonia-got-package-of-71-lac-from-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान की सोनिया को 71 लाख का पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान की सोनिया को 71 लाख का पैकेज
भीलवाड़ा/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 18 Dec 2012 11:50 AM IST
विज्ञापन
भीलवाड़ा की सोनिया गोयल ने साबित कर दिखाया है कि किसी भी क्षेत्र में लड़कियां पीछे नहीं हैं। सोनिया को प्रसिद्घ सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर से सालान 71 लाख रूपये के पैकेज का ऑफर आया है। अब वह ट्वीटर में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम करेंगी।
विज्ञापन
आरके कॉलोनी निवासी सोनिया आईआईटी दिल्ली में कंप्यूटर साइंस में बी-टेक कर रही हैं और अभी अंतिम वर्ष में हैं। कैंपस प्लेसमेंट के जरिए ही उन्हें ट्वीटर में नौकरी का ऑफर मिला। सोनिया का कहना है कि वह अगले साल अक्तूबर में अमरीका में सेन फ्रांसिस्को स्थित कार्यालय में नौकरी ज्वॉइन करेंगी।
विज्ञापन
सोनिया को कंपनी से जैसे ही सूचना मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बेटी की इस उपलब्घि से व्यवसायी पिता आरके गोयल और मां अनुराधा गोयल उत्साहित हैं। सोनिया अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरूओं को देती हैं। सोनिया ने दसवीं 94 और 12 वीं 90 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
सोनिया की बड़ी और छोटी बहनें भी अपने-अपने क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उनकी बड़ी बहन सपना ने आईआईएम कोजिकोड से एमबीए किया है और अभी बेंगलूरू स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम कर रही हैं। सोनिया की छोटी बहन दीपिका लखनऊ की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से विधि की पढ़ाई कर रही हैं।