{"_id":"63fb7296f7eacb7fed0075c8","slug":"son-used-to-fight-while-drunk-mother-killed-him-along-with-tenants-in-jaipur-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मां ने किराएदारों के साथ मिलकर की शराबी बेटे की हत्या, हैरान करने वाली है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मां ने किराएदारों के साथ मिलकर की शराबी बेटे की हत्या, हैरान करने वाली है वजह
Sun, 26 Feb 2023 08:24 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 26 Feb 2023 08:24 PM IST
सार
आमेर थाना पुलिस को गश्त के दौरान शनिवार देर रात करीब 1:15 बजे दिल्ली हाईवे पर एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की मां को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में मां के साथ मारपीट करना था। इससे तंग आकर उसने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में बेटे की हरकतों से परेशान मां ने शनिवार रात उसकी हत्या कर दी। किराएदारों के साथ मिलकर एक फैक्ट्री में उसको मारा और फिर करीब 3 किमी दूर शव को हाईवे पर एक्सीडेंट दिखाने के लिए फेंक दिया।
विज्ञापन
आमेर पेट्रोलिंग दल ने देर रात हाईवे पर युवक की लाश बरामद की। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाकर पीएम के लिए शव को आमेर सीएचसी भिजवाया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की मां को हिरासत में लिया है उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
दरसअल, आमेर थाना पुलिस हाईवे पर गश्त कर रही थी। शनिवार देर रात करीब 1:15 बजे दिल्ली हाईवे पर राजस्थली रिसोर्ट के पास एक युवक का शव पुलिस टीम को पड़ा मिला। हाईवे के साइड रोड पर पड़ी लाश का मौका-मुआवना किया। शुरुआती जांच में युवक की हत्या कर शव फेंकने का पता चला। मृतक की पहचान कमलेश अटल (35) निवासी कुंडा कुकस के रूप में हुई।
विज्ञापन
कमलेश अटल इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। करंट लगने से वह छत से नीचे गिर गया था, जिससे उसके कमर के नीचे के हिस्से ने काम करना बंद कर दिया था। करीब 3 साल पहले उसकी पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली थी। वह अपनी मां, बहन-भाई और बेटा-बेटी के साथ यहां रहता था। कमलेश शराब पीकर मां-बहन को परेशान करता था। कई बार वह गंदी हरकतें भी कर चुका था।
शराबी बेटे के प्रताड़ित करने से उसकी मां परेशान गई थी। ऐसे में कुंडा के पास स्थित एक फैक्ट्री में मां ने किराएदारों के साथ मिलकर बेटे कमलेश की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को 3 किमी दूर हाईवे पर रोड किनारे फेंक दिया। इसके पीछे उनका मकसद था कि पुलिस को जब कमलेश की लाश मिले तो वह उसे एक हादसा माने। हालांकि, पुलिस ने पहली ही नजर में इसे हत्या माना। जांच आगे बढ़ी तो हत्या में कमलेश की मां की भूमिका नजर आई, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।