{"_id":"626fed728337167b3c7f14a6","slug":"son-injured-his-father-by-stabbing-him-in-banswara","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: प्रेमिका के साथ घर से भाग रहे बेटे को रोकने का प्रयास किया तो मारा चाकू, पिता की हालत गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: प्रेमिका के साथ घर से भाग रहे बेटे को रोकने का प्रयास किया तो मारा चाकू, पिता की हालत गंभीर
Mon, 02 May 2022 08:10 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 02 May 2022 08:10 PM IST
सार
बांसवाड़ा में एक लड़की के प्यार में पागल प्रेमी ने अपने पिता को ही चाकू मारकर घायल कर दिया। उन्हें उदयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बांसवाड़ा में एक लड़की के प्यार में पागल प्रेमी ने अपने पिता को ही चाकू मार दिया। दोनों रविवार देर रात भागने के लिए घर से निकले थे। इसकी भनक लगते ही के पिता ने दोनों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी युवक ने उन पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उदयपुर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस प्रेमी जोड़े को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजीत निनामा निवासी लखेरिया सेनियापाड़ा ने बांसवाड़ा के खमेरा थाने में एक केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा गुलाब निनामा 29 अप्रैल को अपनी प्रेमिका को लेकर मोटरसाइकिल से भाग रहा था। रात करीब 9 बजे उसके भाई संजय निनामा ने इसकी जानकारी उसे दी। इसके बाद दोनों ने मोटरसाइकिल से गुलाब का पीछा किया।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों ने गुलाब को भूण की घाटी वाले रास्ते पर रोक लिया। घर वापस लाने के प्रयास में आरोपी गुलाब ने अपने पिता संजय पर चाकू से हमला कर दिया। उसने एक के बाद एक चाकू से तीन बार किए। इसके बाद दोनों वहां से भाग गए। अजीत ने अपने भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिकी उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन