Churu Crime: पहले पिता को पीटा फिर केरोसिन डालकर लगा दी आग, बाद में भाई को फोन कर कहा- मैंने जिंदा जलाया
डीएसपी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बिजरासर गांव के रहने वाले लीलूराम (50) का अपने बेटे सोनू मेघवाल (25) के साथ विवाद हो गया था। विवाद में सोनू अपने पिता से ही लड़ लिया। पिता के साथ सोनू ने मारपीट की। आरोपी का गुस्सा अपने पिता पर इतने में ही शांत नहीं हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुरू जिले से बाप-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने विवाद के बाद अपने ही पिता को जिंदा जला दिया। इसके बाद आरोपी ने अपने चचेरे भाई को फोन कर इसकी जानकारी दी और बताया कि मैंने पिता को जिंदा जला दिया है। मामला जिले के सरदारशहर का है।
यह है पूरा मामला
डीएसपी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बिजरासर गांव के रहने वाले लीलूराम (50) का अपने बेटे सोनू मेघवाल (25) के साथ विवाद हो गया था। विवाद में सोनू अपने पिता से ही लड़ लिया। पिता के साथ सोनू ने मारपीट की। आरोपी का गुस्सा अपने पिता पर इतने में ही शांत नहीं हुआ। आरोपी अपने पिता को फिर आंगन में ले गया, यहां उसने उनके ऊपर केरोसिन छिड़का और माचिस से आग लगा दी। जिंदा जलने के कारण पिता लीलूराम की मौके पर ही मौत हो गई।
चचेरे भाई ने फोन कर सूचना दी
डीएसपी शर्मा ने आगे बताया कि इसके बाद आरोपी ने अपने चचेरे भाई को फोन किया, उसने फोन पर बताया कि मैंने अपने पिता को जिंदा जलाकर मार डाला है। चचेरा भाई थोड़ी ही देर में अपने बेटे देवीलाल और बेगराज के साथ घर आया। चचेरे भाई के साथ उसके पिता चूनाराम भी आए थे। चचेरे भाई के अनुसार, लीलूराम का शव चारपाई पर पड़ा था। बगल में आरोपी भी बैठा हुआ था। चचेरे भाई ने पुलिस को सूचना दी। हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम के लिए लाश भिजवा दी है। मामले की जांच की जा रही है।
आरोपी तीन भाई बहन हैं
परिजनों के अनुसार, सोनू का एक 15 साल का भाई भी है, जिसकी उम्र 15 साल है। सोनू की एक बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है। एक साल पहले राहुल की भी शादी हुई थी, दोनों की एक आठ साल की बिटिया भी है। पत्नी एक दिन पहले ही बेटी के साथ अपने मायके गए थी। छोटा भाई राजेश अपने ननिहाल सिरसा गया हुआ था। तीन साल पहले आरोपी की मां ने भी सुसाइड कर लिया था। घटना के वक्त आरोपी अपने पिता के साथ घर पर अकेला ही था।