फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Snake eagle dies after getting hit by high tension wire

Jaisalmer: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से स्नेक ईगल की मौत, वन्य जीव प्रेमी ने जताया रोष

Sat, 04 Nov 2023 01:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 04 Nov 2023 01:54 PM IST
सार

Jaisalmer: फतेहगढ़ तहसील के देगराय मंदिर की ओरण में बिजली की हाइटेंशन तार की चपेट में आने से शॉर्ट टोड स्नेक ईगल की मौत हो गई। ईगल की मौत से वन्य जीव प्रेमी काफी खफा है। 
 

विज्ञापन
Snake eagle dies after getting hit by high tension wire
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से स्नेक ईगल की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर की फतेहगढ़ तहसील से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे की वन्य जीव प्रेमी काफी खफा है। बता दें कि यहां के देगराय मंदिर की ओरण में बिजली की हाइटेंशन तार की चपेट में आने से शॉर्ट टोड स्नेक ईगल की मौत हो गई। इधर, वन्य जीव प्रेमी सुमेर सिंह का कहना है कि लगातार हो रही दुर्लभ पक्षियों की मौत से सभी नाराज है और चाहते हैं कि इस इलाके में चल रही बिजली की सभी हाइटेंशन लाइनों को अंडर ग्राउंड किया जाए।

विज्ञापन


चरवाहों ने दी सूचना
सुमेर सिंह ने बताया कि एक शॉर्ट टॉड स्नेक ईगल प्रजाति का एक पक्षी शिकार के बाद उड़ने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान यहां ओरण के ऊपर से निकल रही हाइटेंशन बिजली की तारों की चपेट में आ गया। जिससे गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़ा। वहां घूम रहे चरवाहों ने इसकी सूचना पर्यावरण प्रेमी सुमेरसिंह सांवता को दी।
विज्ञापन


आए दिन होती है पक्षियों की मौत
सुमेरसिंह ने बताया कि वे जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक वह जीवित था। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग व अन्य पर्यावरण प्रेमियों को दी, लेकिन कुछ ही देर में पक्षी की मौत हो गई। सुमेर सिंह ने बताया कि देगराय ओरण में वन्यजीवों व पक्षियों की बड़ी तादाद है। जबकि ओरण से हाइटेंशन बिजली की तारें निकल रही है। जिसके कारण आए दिन पक्षी मर रहे हैं। जिनकी सुरक्षा को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पिछले साल भी यहां एक गरुड़ की करंट से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांप खाता है शॉर्ट टोड स्नेक ईगल

गौरतलब है कि देगराय ओरण में बड़ी संख्या में वन्यजीव विचरण करते है। यहां कई गरुड़, गिद्ध, बाज, चील आदि की प्रजातियां भी है। शॉर्ट टोड स्नेक ईगल को स्नेक ईगल इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि ये जहरीले सांपों को भी खा लेता है। ये दुर्लभ प्रजाति का ईगल नेपाल और पाकिस्तान और भारत में पाया जाता है। ये शिकारी प्रजाति का ईगल सफ़ेद रंग का होता है और ये एक दुर्लभ पक्षी है जो आमतौर पर सूखे इलाकों में पाया जाता है। इस ईगल की सबसे खास है कि ये जहरीले से जहरीले सांपों को खा लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed