फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   SKRA University Students protest by shaving heads

राजस्थान: स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि का विरोध, छात्रों ने सिर मुंडवाया

Sat, 29 Jan 2022 06:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 29 Jan 2022 06:15 PM IST
सार

छात्रों ने बताया कि सामान्य एग्रीकल्चर कोर्स की फीस एक लाख तीस हजार रुपए कर दी गई है। पोस्ट ग्रेजुएट और विद्यावाचस्पति कोर्स की फीस 1.90 लाख रुपए तक कर दी गई है। 

विज्ञापन
SKRA University Students protest by shaving heads
विरोध में सिर मुडवाते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय के छात्र फीस वृद्धि को लेकर कई दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। शनिवार को धरने पर बैठे छात्रों ने सिर मुंडवाकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि सरकार एक तरफ शिक्षा को सर्वसुलभ करने का दावा कर रही है। दूसरी तरफ पिछले साल की तुलना में इस बार डबल फीस कर दी गई है। सामान्य एग्रीकल्चर कोर्स की फीस एक लाख तीस हजार रुपए कर दी गई है। पोस्ट ग्रेजुएट और विद्यावाचस्पति कोर्स की फीस एक लाख नब्बे हजार रुपए तक कर दी गई है। 

विज्ञापन


इस साल फीस बढ़ने के कारण स्टूडेंट्स के लिए दाखिला लेना ही मुश्किल हो रहा है। छात्रों ने कहा कि फीस बढ़ने से सिर्फ पैसे वाले किसानों के बेटे ही एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर सकेंगे। सामान्य सीटों को भी पेमेंट सीट में बदल दिया गया है। इस फैसले से छात्रों में नाराजगी है। धरने पर बैठे छात्रों ने कहा कि अगर सरकार ने फीस बढ़ाए जाने का निर्णय जल्द वापस नहीं लिया तो उग्र आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed