फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Six people including children injured in car overturn in Balotra of Barmer

Accident in Barmer: बालोतरा में इनोवा पलटने से बच्चों समेत छह लोग घायल, सिवाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Tue, 15 Mar 2022 11:12 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 15 Mar 2022 11:12 AM IST
सार

 बाड़मेर में सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं। पीड़ितों का कहना है कि सिवाना पुलिस ने अचानक गाड़ी के सामने डंडा बीच में कर दिया, जिससे गाड़ी पलट गई।

विज्ञापन
Six people including children injured in car overturn in Balotra of Barmer
बाड़मेर में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बाड़मेर जिले के सिवाना थाना पुलिस की लापरवाही के कारण एक इनोवा पलट गई। हादसे में बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। जिसमें एक बच्ची के सिर में दस टांके लगे हैं। वहीं एक महिला गंभीर घायल हो गई। 

विज्ञापन


जालोर जिले के थलुंडा निवासी इंद्रसिंह भोमिया राजपूत ने बताया कि वे इनोवा कार लेकर उसके पिता, चाचा, पत्नी समेत परिवार सदस्यों को लेकर थापन उनके रिश्तेदारों के वहां मिलने जा रहे थे। सोमवार सुबह करीब ग्यारह बजे सिवाना से आगे बालोतरा रोड पर कुशीप फांटा से आगे पुलिस की गाड़ी खड़ी थी। पास में पुलिस सिपाही खड़े थे, उन्होंने पहले कोई इशारा भी नहीं किया, इनोवा जैसे ही नजदीक पहुंची तो अचानक एक पुलिसकर्मी ने लकड़ी का डंडा बीच में कर दिया। जिससे इनोवा असंतुलित होकर पलटी खा गई।

विज्ञापन


हादसे में चालक इंद्रसिंह और उसके पिता जब्बरसिंह के हाथ फैक्चर हो गए, जबकि इंद्रसिंह की पत्नी गंभीर चोट लगने से बेहोश हो गई। वहीं उसकी मासूम भांजी के सिर में गंभीर चोट लगने से करीब दस टांके लगे हैं। घायलों का जालोर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed