{"_id":"65859e7c7a310d92de03abe7","slug":"six-miscreants-opened-fire-at-a-petrol-pump-in-dholpur-in-broad-daylight-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: दिनदहाड़े छह बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की फायरिंग, 21 हजार लूटे, उपभोक्ताओं में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: दिनदहाड़े छह बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की फायरिंग, 21 हजार लूटे, उपभोक्ताओं में फैली दहशत
Fri, 22 Dec 2023 08:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 22 Dec 2023 08:04 PM IST
सार
रंजिश से जुड़े मामले में पेट्रोल पंप में फायरिंग की गई। बदमाश पूर्व में भी घटना को अंजाम दे चुके हैं। घटना सीसीटीवी में कैद। पंप संचालक ने बदमाश मोनी जाट और उसके भाई राजेश जाट पर लगाया आरोप।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैपऊ थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव स्थिति पेट्रोल पंप पर छह बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना से हड़कंप मच गया। इस दौरान पंप में मौजूद उपभोक्ता जान बचाकर भागने लगे। बदमाश सेल्समैन से 21 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गया। मामला रंजिश का बताया जा रहा है। पूर्व में भी बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर दहशत फैलाई है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप संचालक ने बताया शुक्रवार दोपहर के बाद दो बाइकों पर छह बदमाश हथियारों से लैस होकर पहुंचे। दोनों बाइक रोककर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से पेट्रोल-डीजल लेने आए उपभोक्ताओं में दहशत फैल गई। सेल्समैन कर्मियों ने छिपकर जान बचाई।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप संचालक ने बताया बदमाश मोनी जाट और उसके भाई राजेश जाट ने घटना को अंजाम दिया है। बदमाश मोनी जाट पूर्व में भी पेट्रोल पंप पर मारपीट एवं फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। बदमाश पेट्रोल पंप संचालक से रंगदारी की डिमांड करते हैं। पेट्रोल पंप संचालक ने बताया 18 नवंबर से लेकर अब तक चार बार मारपीट एवं फायरिंग की घटना को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
सैपऊ थाना पुलिस ने चार दिन पूर्व मोनी जाट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप लगाते हुए कहा बदमाश के गुर्गों ने घटना को अंजाम दिया है। फायरिंग की घटना के बाद स्थानीय सैपऊ पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन उससे पूर्व ही बदमाश फरार हो गए। सीओ बाबूलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने बदमाशों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। एएसआई राजेश सिंह ने बताया करीमपुर गांव में एक पेट्रोल पंप पर फायरिंग की वारदात हुई है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मुकदमा दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रंगदारी को लेकर चल रही लड़ाई
बदमाश मोनी जाट एवं पेट्रोल पंप संचालक में रंगदारी की लड़ाई चल रही है। बदमाश मोनी जाट आधा दर्जन से अधिक बार मारपीट एवं फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पेट्रोल पंप संचालक द्वारा लगातार मुकदमा भी दर्ज कराया है। पुलिस द्वारा भी कई बार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हाल ही में पुलिस ने गिरफ्तार कर मोनी जाट को जेल भेजा है। पैट्रोल पंप संचालक अभीछारी के मुताबिक बदमाश के गुर्गे, कल्याण ठाकुर, अजीत ठाकुर, प्रबल प्रताप, कल्ला आदि के द्वारा घटना को अंजाम दिया है।