{"_id":"58d0da0e4f1c1be5431a30ef","slug":"six-members-of-indian-mujahideen-arrested-from-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान से गिरफ्तार आतंकी संगठन आईएम के सदस्यों को आरोप सुनाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान से गिरफ्तार आतंकी संगठन आईएम के सदस्यों को आरोप सुनाए
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 21 Mar 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
accused in court
- फोटो : Amar Ujala
इंडियन मुजाहिदीन की स्लीपर सेल से जुड़े सात आरोपियों को एटीएस की टीम ने मंगलवार को जयपुर स्थित डीजे कोर्ट में पेश किया। आरोपियों ने अपने उपर लगाए तमाम आरोपों से इनकार करते हुए अनवीक्षा की मांग की।
अदालत में आरोपियों को आईपीसी और विधि विरुद्ध क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के तहत आरोप सुनाए गए। एटीएस ने अदालत को बताया कि आईएम की स्लिपर सेल से जुड़े आरोपी यासर, सज्जाद, उमर, वाहिद गौरी, वकार, माजिद और आकिब को जयपुर में प्रताप नगर, झोटवाड़ा तथा सीकर व अजमेर से गिरफ्तार किया गया था।
ये आईएम की स्लीपर सेल से जुड़े हुए है तथा इन पर राजस्थान में बम तैयार करने, बम बनाने की ट्रेनिंग देने तथा भरतपुर और पुष्कर के धार्मिक स्थलों पर बम धमाके करने की योजना तैयार करने के आरोप है। अब अभियोजन पक्ष 31 मार्च से गवाहों के बयान कराएगा।