{"_id":"652bec51acf252177b0dfe65","slug":"six-accused-arrested-with-31-kg-silver-and-fake-jewelery-from-two-car-in-bharatpur-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भरतपुर में एक कार से 31 किलो असली तो दूसरी से 60 KG नकली चांदी मिली, छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भरतपुर में एक कार से 31 किलो असली तो दूसरी से 60 KG नकली चांदी मिली, छह आरोपी गिरफ्तार
Sun, 15 Oct 2023 07:12 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 15 Oct 2023 07:12 PM IST
सार
पुलिस की टीम पकड़े गए आरोपियों से चांदी और नकली जेवरात को लेकर पूछताछ कर रही है। जिससे पता चल सके कि आरोपी चांदी कहां से आए थे और कहां ले जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने 31 किलो चांदी और 60 किलो नकली चांदी के जेवरात जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी मथुरा की ओर से चांदी लेकर भरतपुर की तरफ आ रहे थे। इस दौरान नाकाबंदी पर चेकिंग के दौरान पकड़े गए।
विज्ञापन
सीओ ग्रामीण पिंटू कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनावों को देखते हुए भरतपुर मथुरा बॉर्डर पर नाकाबंदी की गई है। यहां हर आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रहा है। शनिवार देर शाम नाकाबंदी के दौरान मथुरा की ओर से आ रहीं दो कारों को रोका गया।
विज्ञापन
तलाशी में एक कार से 31 किलो चांदी और दूसरी कार में 60 किलो नकली चांदी के जेवरात मिले। इसके बाद दोनों कारों में सवार 6 आरोपियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर चांदी और दोनों कारों को जब्त कर लिया गया। चांदी और जेवरात की जांच करवाई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों से भी इसे लेकर पूछताछ की जा रही है। जिससे पता चल सके कि आरोपी चांदी कहां से आए थे और कहां ले जा रहे थे।
विज्ञापन